Latest news
जंतर-मंतर पर छात्रों का जोरदार प्रदर्शन : कॉकरोच जनता पार्टी के संस्थापक अभिजीत दिपके और सामाजिक कार... दुखद समाचार : माँ देवी राज रानी जी, राजेश्वरी धाम देवी राज रानी वैष्णो मंदिर की संस्थापक हुए ब्रह्मल... मोहाली में प्रेमी ने ऑफिस में घुसकर युवती की चाकू से गोदकर की हत्या पंजाब में कार क्रॉसिंग को लेकर चली ताबड़तोड़ गोलियां, एक युवक की मौत पंजाब के 5 प्रसिद्ध मंदिरों को बम से उड़ाने की धमकी, सुरक्षा एजेंसिया जांच में जुटी पंजाब सरकार ने प्राइवेट स्कूलों की फीस बढ़ोतरी को लेकर लिया ये बड़ा फैसला जालंधर में बैडमिंटन खेलते समय व्यक्ति को आया हार्ट अटैक, इस तरह बची जान जालंधर की पुलिस कमिश्नर धनप्रीत कौर का तबादला, सतिंदर सिंह बने नए CP जालंधर की सिल्वर प्लाजा मार्केट में बाप बेटे पर हमला मशहूर कंटेट क्रिएटर सयोनी चक्रवर्ती का 23 साल की उम्र में निधन

India Living News

Hot News
You are currently viewing Digital Media Association ने की पूर्व उपमुख्यमंत्री स. सुखबीर सिंह बादल से मुलाकात, डिजिटल मीडिया से जुड़े पत्रकारों के हक़ के लिए उठाई आवाज
Former Deputy Chief Minister S. Sukhbir Singh Badal Meeting with digital media association

Digital Media Association ने की पूर्व उपमुख्यमंत्री स. सुखबीर सिंह बादल से मुलाकात, डिजिटल मीडिया से जुड़े पत्रकारों के हक़ के लिए उठाई आवाज

डिजिटल मीडिया से जुड़े पत्रकारों को मिलेगा पूरा मान सम्मान, सरकार बनने पर देंगे सभी सुविधाएं : स. सुखबीर बादल

जालंधर( अनुराग ) : पंजाब सरकार से मान्यता प्राप्त व येलो कार्ड धारक अनुभवी व वरिष्ठ पत्रकारों की प्रसिद्ध संस्था डिजिटल मीडिया एसोसिएशन (DMA) के पदाधिकारियों ने आज जालंधर के स्थानीय होटल में शिरोमणि अकाली दल के अध्यक्ष और पूर्व उपमुख्यमंत्री सुखबीर सिंह बादल के साथ एक विशेष बैठक की गई।

इस अवसर पर डिजिटल मीडिया से जुड़े हुए पत्रकारों को आ रही समस्याओं और कठिनाइयों के बारे में स. सुखबीर सिंह बादल ने ध्यान से सुना ।

इस मौके सुखबीर सिंह बादल ने डिजिटल मीडिया एसोसिएशन के चैयरमैन श्री अमन बग्गा, अध्यक्ष स. शिंदरपाल सिंह चाहल, महासचिव स. अजीत सिंह बुलंद और स्क्रीनिंग कमेटी के हेड श्री परमजीत सिंह को पूर्ण आश्वासन दिया कि पंजाब में शिरोमणि अकाली दल सरकार बनने पर डिजिटल मीडिया से जुड़े सभी पत्रकारों को भी वह सभी सुविधाएं दी जाएगी जो अन्य समाचार पत्रों या प्रमुख चैनलों के पत्रकारों और फोटोग्राफरों को प्रदान की जा रही हैं।

स. सुखबीर सिंह बादल ने कहा कि आज डिजिटल मीडिया का युग है और डिजिटल मीडिया से जुड़े हुए पत्रकारों को किसी भी कीमत पर नजरअंदाज नही किया जा सकता।

स. बादल ने कहा कि डिजिटल मीडिया एसोसिएशन द्वारा डिजिटल मीडिया से जुड़े पत्रकारों की भलाई के लिए रखी गई सभी मांगो को प्रमुखता से पूरा किया जाएगा।

 


Leave a Reply