Latest news
पंजाब स्कूल एजुकेशन बोर्ड 10वीं कक्षा का रिजल्ट जारी , लड़कियों ने किया कमाल मंत्री संजीव अरोड़ा की गिरफ्तारी के बाद पंजाब मंत्रिमंडल में फेरबदल:, तीन मंत्रियों को नए विभाग 15 मई से शुरू होगी दिल्ली-लुधियाना फ्लाइट, यात्रियों को होगा खूब फायदा बॉलीवुड अभिनेत्री प्रीति जिंटा ने दरबार साहिब में टेका माथा : लंगर हॉल में की सेवा क्या AI आपकी नौकरी खा जाएगा ? 2026 में सुरक्षित करियर के लिए सीखें ये खास स्किल्स! बड़ी खबर : पंजाब के मंत्री संजीव अरोड़ा को ईडी ने किया गिरफ्तार स्कूटी स्लिप होने से बाप बेटी के ऊपर से गुजरा रोड रोलर, व्यक्ति की दर्दनाक मौत यूआईडीएआई ने पंजाब में आधार सेवाएं बढ़ाई होशियारपुर, गुरदासपुर और जालंधर में नए आधार सेवा केंद्र स्थ... पंजाब : IT सेक्टर कर्मचारी के घर ED की छापेमारी , 9वीं मंजिल से फेंका कैश से भरा बैग पंजाब में ब्लास्ट मामले पर डीजीपी गौरव यादव ने कहा - इसमें ISI का हाथ होने का शक

India Living News

Hot News
You are currently viewing जालंधर में बेकाबू ट्रॉली ने सड़क किनारे चाय पी रहे व्यक्ति को कुचला, अस्पताल जाते समय दम तोड़ा
jalandhar-road-accident-at-120-feet-road-one-youth-died

जालंधर में बेकाबू ट्रॉली ने सड़क किनारे चाय पी रहे व्यक्ति को कुचला, अस्पताल जाते समय दम तोड़ा

जालंधर : महानगर में बस्ती बावा खेल इलाके 120 फुटी रोड पर शुक्रवार सुबह दर्दनाक हादसा होने की खबर मिली है । जिसमें एक युवक की मौत हो गई। शुक्रवार सुबह करीब 9 बजे सड़क के किनारे चाय पी रहे युवक को अनियंत्रित ट्रैक्टर-ट्राली ने टक्कर मार दी। घटना में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे आनन-फानन में इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया। लेकिन गंभीर रूप से घायल युवक ने अस्पताल पहुंचने से पहले ही दम तोड़ दिया। मृतक की पहचान नंद जीत राय निवासी थाना बसंतपुर, ग्राम बनसही, जिला सिवान बिहार के रूप में हुई।

मृतक बीते कई सालों से जालंधर में रहकर चाबी फैक्टरी में सुपरवाइजर का काम करता था। घटना की सूचना के बाद मौके पर पहुंची थाना नंबर-5 की पुलिस ने ड्राइवर को गिरफ्तार करते हुए ट्रैक्टर-ट्राली को अपने कब्जे में ले लिया है और मामले की जांच शुरू कर दी गई है। बताया जा रहा है ट्रैक्टर ट्रॉली का ड्राइवर नशे में धुत था ।

मृतक के चचेरे भाई राज किशोर राय ने बताया कि सुबह करीब 10 बजे वह फैक्ट्री जाने के लिए निकले थे और 120 फुटी रोड पर चाय पी रहे थे। इस दौरान एक अनियंत्रित ट्रैक्टर ट्रॉली ने नंद जीत राय को टक्कर मार दी । उसे लेकर सिविल अस्पताल के लिए निकले लेकिन गंभीर रूप से घायल नंद जीत ने अस्पताल पहुंचने से पहले ही दम तोड़ दिया। मृतक नंदजीत सिंह अपने पीछे पत्नी और 3 बच्चे छोड़ गया है जोकि उसके गांव सिवान बिहार में ही रहते हैं।

 

 

source link


Leave a Reply