Latest news
श्रद्धांजलि सभा में आत्मा की अमरता का संदेश, स्वर्गीय श्रीमती आशा धीर को भावभीनी श्रद्धांजलि GYM में ओवरवेट लेग प्रेस पड़ा भारी: युवक की गई जान ग्लोबल पासपोर्ट इंडेक्स 2026 : भारत पहुंचा 125वें स्थान पर , यूरोप शीर्ष 10 में हावी रहा हरियाणा रोडवेज की AC और सुपर लग्जरी बसों में कर्मचारियों की फ्री यात्रा करने पर लगी रोक पंजाब में भारी बारिश और आंधी-तूफान का अलर्ट , 5 जुलाई से 8 जुलाई तक भारी बारिश का अलर्ट लुधियाना में प्रॉपर्टी डीलर की पत्नी मॉर्निंग वॉक कर रही तो अचानक बेकाबू कार ने रौंदा, हुई मौत रात में लोगों को डर क्यों महसूस होता है? जानिए इस पर साइंस क्या कहती है होटल के कमरे में मिली प्रेमी प्रेमिका की लाशें , दोनों शादीशुदा थे पंजाब सरकार की मावां-धीयां सत्कार योजना शुरू : महिलाओं के खातों में आए 3 महीने के पैसे सौ साल का सफर: विभाजन का दर्द झेला, ईमानदारी से कमाया नाम; जानिए 100 वर्षीय कुन्दन सिंह जी की लंबी उ...

India Living News

Hot News
You are currently viewing जालंधर में आज कोरोना वैक्सीन का मेगा कैंप , 140 सेंटर्स पर 50 हजार डोज लगाने का टारगेट
22 thousand doses of Kovishield vaccine reached Jalandhar, know where the vaccine will be taken in the city today

जालंधर में आज कोरोना वैक्सीन का मेगा कैंप , 140 सेंटर्स पर 50 हजार डोज लगाने का टारगेट

जालंधर : आज शहर में करीब 140 सेंटर्स पर कोरोना वैक्सीन ड्राइव के तहत 50 हजार लोगों को कोविशील्ड लगाने का टारगेट तय किया गया है। इसलिए जिले में मेगा कैंप लगाए जा रहे हैं। यहां 18 साल से अधिक उम्र के लोगों को डोज लगाई जाएगी। सेहत विभाग ने शहरवासियों से अपील की है कि जिन लोगों को वैक्सीन की पहली डोज नहीं लगी, वे अपने एरिया में बने सरकारी सेंटर और किसी भी प्राइवेट सेंटर में कोविशील्ड लगवा सकते हैं।

वैक्सीन लगवाने के लिए लाभपात्री को सिर्फ अपना आधार कार्ड लाना होगा। इसके अलावा जिन लोगों ने विदेश जाना है, उन्हें अपना पासपोर्ट लेकर जाना होगा। वहीं, जिला टीकाकरण अफसर डॉ. राकेश कुमार चोपड़ा का कहना है कि शुक्रवार को जिले में कोविशील्ड वैक्सीन की 60 हजार डोज मिली है, जिसे शनिवार को लगाया जाएगा। इसके अलावा जिले में कोवैक्सीन की भी डोज लगती रहेगी।

जिला प्रशासनिक कैंपस में शुक्रवार को डीसी घनश्याम थोरी, सेहत विभाग के अधिकारियों और अन्य अफसरों में मीटिंग हुई। वैक्सीनेशन के लिए 140 सेंटर्स चुने गए हैं, जहां कोविशील्ड की डोज लगाने के लिए 250 एक्सपर्ट तैनात रहेंगे, जिनकी माॅनिटरिंग 26 डाॅक्टर करेंगे।

शनिवार को सबसे अधिक कैंप जिले के राधा स्वामी सत्संग घर में ही लगाए जा रहे हैं। सेहत विभाग के रिकॉर्ड के अनुसार राधा स्वामी सत्संग घर में करीब 20 हजार डोज भेजी गई है। इसके अलावा शहर के सात प्राइवेट अस्पतालों में भी सेहत विभाग की तरफ से फ्री कोविशील्ड की वैक्सीन भेजी गई है। शनिवार को लोग टैगोर अस्पताल, पिम्स, सेक्रेड हार्ट, घई अस्पताल, एम्स संजीवनी, रयान, एनएचएस, रतन अस्पताल, न्यू रूबी हॉस्पिटल और जीटीबी अस्पताल में कोविशील्ड की मुफ्त लगाई जाएगी।

 

 

source link


Leave a Reply