Latest news
शिव ज्योति पब्लिक स्कूल के विद्यार्थियों को आपातकालीन सहायता तथा ट्रैफ़िक नियमों के प्रति किया गया जा... क्या आपको पता है दुनिया का सबसे खुशहाल देश कौन सा है ? सक्षम पंजाब न्यूज पेपर के मुख्य संपादक केवल कृष्ण की पत्नी स्वर्गीय मधुबाला की अंतिम शोक सभा में पहु... गुरु ग्रंथ साहिब बेअदबी पर सख्त कानून लागू, दोषी पाए जाने पर आजीवन कारावास और 25 लाख का जुर्माना नेपाल सरकार ने बढ़ाई सख्ती: भारत से तेल, मछली और दवा समेत कई उत्पादों की 'नो एंट्री' जालंधर में कबाड़ के गोदाम में लगी भीषण आग: 80 झुग्गियों समेत कई फैक्टिरयां आई चपेट में जालंधर में HDFC Bank के ATM पर महिला के खाते से ठगी स्कूल टीचर पर क्लास में Acid Attack, अध्यापक सहित 2 बच्चे आए चपेट में आम आदमी पार्टी के मंत्री संजीव अरोड़ा के घर ED की रेड Bright Tution Academy के स्टूडेंट्स ने कक्षा 10th CBSE के रिजल्ट में अच्छे अंक प्राप्त किये

India Living News

Hot News
You are currently viewing डिप्टी हत्याकांड की जिम्मेदारी गैंगस्टर बंबीहा ग्रुप ने ली, पुलिस अधिकारीयों ने क्या कहा , पढ़े खबर
Gangster Bambiha Group took the responsibility of the deputy murder, what did the police officers say, read the news

डिप्टी हत्याकांड की जिम्मेदारी गैंगस्टर बंबीहा ग्रुप ने ली, पुलिस अधिकारीयों ने क्या कहा , पढ़े खबर

जालंधर : महानगर के बहुचर्चित पूर्व पार्षद सुखमीत डिप्टी हत्याकांड में नया खुलासा हुआ है। गैंगस्टर दविंदर बंबीहा ग्रुप ने इसकी जिम्मेदारी लेते हुए कत्ल का दावा किया है। फेसबुक पोस्ट शेयर कर कहा गया कि उनके भाई पुनीत ने उसका कत्ल किया है। कत्ल के पीछे उन्होंने वजह बताई कि सुखमीत डिप्टी उनके भाई के खिलाफ चल रहा था। वह हमारे विरोधियों को हमारे बारे में खबरें देता था। डिप्टी को समझाने की बहुत कोशिश की गई थी लेकिन वह नहीं माना । हमें कम बोलने में यकीन है, इसलिए हमें उसे मारना पड़ा। जो भी हमारे एंटी चलेगा, वह अपना ध्यान रखे। हालांकि पुलिस ने कहा कि यह फेक हो सकता है। उन्होंने कहा कि अगर ऐसा होता तो एक-दो दिन में दावा करते। यह पोस्ट किसने वायरल की, पुलिस इसका सोर्स पता करने के लिए जांच कर रही है

 

पूर्व पार्षद डिप्टी हत्याकांड की जांच करने में जुटे पुलिस अफसरों का कहना है कि यह जांच भटकाने की कोशिश हो सकती है। पुलिस हत्याकांड की कड़ियां जोड़ते हुए इसे सुलझाने के करीब पहुंच चुकी है। इस वजह से ऐसी पोस्ट डालकर जानबूझकर पुलिस को उलझाने की कोशिश हो सकती है। हालांकि पुलिस अभी भी अपनी दिशा पर ही जांच करेगी और जल्द ही पूरे हत्याकांड से पर्दा उठा देगी।

 

 

source link


Leave a Reply