Latest news
श्रद्धांजलि सभा में आत्मा की अमरता का संदेश, स्वर्गीय श्रीमती आशा धीर को भावभीनी श्रद्धांजलि GYM में ओवरवेट लेग प्रेस पड़ा भारी: युवक की गई जान ग्लोबल पासपोर्ट इंडेक्स 2026 : भारत पहुंचा 125वें स्थान पर , यूरोप शीर्ष 10 में हावी रहा हरियाणा रोडवेज की AC और सुपर लग्जरी बसों में कर्मचारियों की फ्री यात्रा करने पर लगी रोक पंजाब में भारी बारिश और आंधी-तूफान का अलर्ट , 5 जुलाई से 8 जुलाई तक भारी बारिश का अलर्ट लुधियाना में प्रॉपर्टी डीलर की पत्नी मॉर्निंग वॉक कर रही तो अचानक बेकाबू कार ने रौंदा, हुई मौत रात में लोगों को डर क्यों महसूस होता है? जानिए इस पर साइंस क्या कहती है होटल के कमरे में मिली प्रेमी प्रेमिका की लाशें , दोनों शादीशुदा थे पंजाब सरकार की मावां-धीयां सत्कार योजना शुरू : महिलाओं के खातों में आए 3 महीने के पैसे सौ साल का सफर: विभाजन का दर्द झेला, ईमानदारी से कमाया नाम; जानिए 100 वर्षीय कुन्दन सिंह जी की लंबी उ...

India Living News

Hot News
You are currently viewing जालंधर के 26 गांवों के हर व्यक्ति को लगी कोविड वैक्सीन , पंजाब सरकार देगी 10-10 लाख का इनाम
Every person from 26 villages of Jalandhar got Kovid vaccine, Punjab government will give a reward of 10 lakhs

जालंधर के 26 गांवों के हर व्यक्ति को लगी कोविड वैक्सीन , पंजाब सरकार देगी 10-10 लाख का इनाम

जालंधर : जालंधर में कोविड वैक्सीनेशन के उत्साह का बड़ा उदाहरण मिला है। जानकारी मिली है कि सिर्फ 5 दिन में ही जालंधर के 26 गांवों में 100% लोगों ने कोविड की वैक्सीन लगवा ली। इसकी रिपोर्ट मिलने के बाद अब इनके नाम पंजाब सरकार को भेजे जा रहे हैं ताकि सभी गांवों को CM कैप्टन अमरिंदर सिंह की तरफ से घोषित 10-10 लाख का पुरस्कार मिलेगा।

100% वैक्सीनेशन वाले गावों में दादूवाल, लागरियां, धीनपुर, भुल्लर, भोडा, शेरपुर, शामपुर, रामपुर, टांडी, चौलांग, नंगल खुर्द, धुधना, कोझा, जानिया, दशमेश नगर, सिधपुर, नंगल जीवन, चूहड़, कासमपुर, बोलीना, सैफाबाद, बच्चोवाल भटि्टयां, मंसूरपुर, तरखानमाजरा, जंडू सिंघा शामिल हैं।

DC घनश्याम थोरी ने कहा कि जिस तरह एक्सीडेंट की सूरत में सीट बैल्ट ड्राइवर की जान बचाती है, उसी तरह कोविड वैक्सीन भी कोविड की तीसरी लहर से हमारा बचाव करेगी। उन्होंने कहा कि प्रशासन की पूरी कोशिश है कि आने वाले दिनों में जिले के सभी गांवों में सभी को वैक्सीन लगा दी जाए। उन्होंने 100% वैक्सीन लगवाने वाले गांवों में काम करने वाले हेल्थ वर्करों व अफसरों को भी बधाई दी।

 

 

source link


Leave a Reply