Latest news
शिव ज्योति पब्लिक स्कूल के विद्यार्थियों को आपातकालीन सहायता तथा ट्रैफ़िक नियमों के प्रति किया गया जा... क्या आपको पता है दुनिया का सबसे खुशहाल देश कौन सा है ? सक्षम पंजाब न्यूज पेपर के मुख्य संपादक केवल कृष्ण की पत्नी स्वर्गीय मधुबाला की अंतिम शोक सभा में पहु... गुरु ग्रंथ साहिब बेअदबी पर सख्त कानून लागू, दोषी पाए जाने पर आजीवन कारावास और 25 लाख का जुर्माना नेपाल सरकार ने बढ़ाई सख्ती: भारत से तेल, मछली और दवा समेत कई उत्पादों की 'नो एंट्री' जालंधर में कबाड़ के गोदाम में लगी भीषण आग: 80 झुग्गियों समेत कई फैक्टिरयां आई चपेट में जालंधर में HDFC Bank के ATM पर महिला के खाते से ठगी स्कूल टीचर पर क्लास में Acid Attack, अध्यापक सहित 2 बच्चे आए चपेट में आम आदमी पार्टी के मंत्री संजीव अरोड़ा के घर ED की रेड Bright Tution Academy के स्टूडेंट्स ने कक्षा 10th CBSE के रिजल्ट में अच्छे अंक प्राप्त किये

India Living News

Hot News
You are currently viewing पुलिस कमिश्नर गुरप्रीत सिंह भुल्लर ने सुरक्षा को यकीनी बनाने के लिए PG की स्पैशल जांच के दिए आदेश
Police Commissioner Gurpreet Singh Bhullar ordered a special investigation of PG to ensure security

पुलिस कमिश्नर गुरप्रीत सिंह भुल्लर ने सुरक्षा को यकीनी बनाने के लिए PG की स्पैशल जांच के दिए आदेश

जालंधर : पुलिस कमिश्नर जालंधर स.गुरप्रीत सिंह भुल्लर की तरफ से अपराध समीक्षा बैठक की अध्यक्षीय करते हुए आदेश दिए गए कि समाज विरोधी तत्वों पर नज़र रखने के लिए पी.जी में बिना शिनाख़्त रहते लोगों की जांच अभियान को तेज़ किया जाये। पुलिस कमिश्नर ने कहा कि पेईंग गेस्ट घरों के मालिकों के लिए किराये पर रखे लोगों की पुलिस वैरीफिकेशन करवाना जरूरी है जिससे इन स्थानों पर अपराधियों के छिपे होने की संभावना को रोका जा सके।

उन्होनें यह भी कहा कि यदि कोई भी व्यक्ति पी.जी बिना पुलिस वैरीफिेकशन देता पाया गया ,तो ऐसे लोगों के ख़िलाफ़ शख्त कार्यवाही की जायेगी। इस अवसर पर पुलिस कमिश्नर ने बताया कि आज की इस बैठक में संवेदनशील स्थानों पर सुरक्षा के प्रबंधों के लिए गश्त बढ़ाने, शहर में कोविड -19 प्रोटोकाल की सख्ती से पालना और एन.डी.पी.एस.एक्ट के अंतर्गत आरोपियों की जायदातें ज़ब्त करने सम्बन्धित विस्तार के साथ विचार –विर्मश किया गया। शहर में अमन कानून की स्थिति का जायज़ा लेते हुए पुलिस कमिश्नर ने कहा कि शहर में संवेदनशील लोगों और स्थानों के सुरक्षा प्रबंधों को यकीनी बनाया जाये।

उन्होनें कहा कि ज़मानत पर बाहर आए लोगों प नजर रखने के इलावा शहर में रात की पुलिस गश्त को बढाया जाये। उन्होनें सभी एस.एच.ओज़ को यह भी कहा कि इस तरह के आरोपियों की सूची बना कर उनकी गतिविधियों पर बारीकी के साथ नजर रखी जाये।उन्होनें कहा कि शहरी पुलिस का उदेश्य अपराधों को रोकना और ज़िला निवासियों में सुरक्षा की भावना को मज़बूत करने की तरफ होना चाहिए। उन्होनें कहा कि किसी को भी किसी कीमत पर कानून अपने हाथों में लेने की इजाज़त नहीं दी जायेगी।

इस अवसर पर पुलिस कमिश्नर की तरफ से एन.डी.पी.एस.एक्ट के अंतर्गत दर्ज मामलों में आरोपियों की जायजदों को ज़ब्त करने सम्बन्धित हुई प्रगति का भी जायज़ा लिया गया। इस अवसर पर दूसरो के इलावा डिप्टी कमिश्नर पुलिस, गुरमीत सिंह, नरेश डोगरा, जगमोहन सिंह और जालंधर कमिश्नरेट पुलिस के समूह एस.एच.ओ शामिल थे।

 


Leave a Reply