Latest news
पंजाब के 5 प्रसिद्ध मंदिरों को बम से उड़ाने की धमकी, सुरक्षा एजेंसिया जांच में जुटी पंजाब सरकार ने प्राइवेट स्कूलों की फीस बढ़ोतरी को लेकर लिया ये बड़ा फैसला जालंधर में बैडमिंटन खेलते समय व्यक्ति को आया हार्ट अटैक, इस तरह बची जान जालंधर की पुलिस कमिश्नर धनप्रीत कौर का तबादला, सतिंदर सिंह बने नए CP जालंधर की सिल्वर प्लाजा मार्केट में बाप बेटे पर हमला मशहूर कंटेट क्रिएटर सयोनी चक्रवर्ती का 23 साल की उम्र में निधन भारतीय रिजर्व बैंक प्लास्टिक नोटों को लाने पर कर रहा विचार ? गर्मी से राहत पाने के लिए लोग पहुंच रहे पहाड़ों में , वहां भी मिल रहा घंटों लंबा जाम फगवाड़ा में लवली यूनिवर्सिटी के पास जालंधर के RTI एक्टिविस्ट सिमरनजीत की गोली मारकर हत्या पंजाब में मौसम ने ली करवट , इन जिलों में आंधी-बारिश का रेड अलर्ट

India Living News

Hot News
You are currently viewing जालंधर की थाना 8 की पुलिस ने 20 ग्राम हैरोईन और 17 मोबाइलों सहित एक तस्कर गिरफ्तार
Jalandhar police station 8 arrested a smuggler with 20 grams of heroin and 17 mobiles

जालंधर की थाना 8 की पुलिस ने 20 ग्राम हैरोईन और 17 मोबाइलों सहित एक तस्कर गिरफ्तार

जालंधर : थाना डिवीजन न. 8 की पुलिस ने 20 ग्राम हैरोईन और 17 मोबाईलों सहित एक तस्कर को गिरफ्तार किया है। पकड़े गये आरोपी की पहचान संदीप कुमार उर्फ अनु पुत्र बलवीर नाथ वासी अजीत नगर के तौर पर हुई है।

इस बारे में जानकारी देते हुए एसीपी सुखजिंदर सिंह ने बताया कि थाना प्रभारी रविंदर कुमार की अगुवाई में फोकल प्वाईंट के चौंकी इंचार्ज मदन सिंह पुलिस पार्टी सहित किशनपुरा से लम्मा पिंड चौंक की ओर गशत पर जा रहे थे कि इसी दौरान मोटरसाइकिल नंबर पीबी 08 डीएच 5033 पर सवार आ रहा उक्त आरोपी पुलिस को देखकर घबरा गया और भागने लगा।

जिसे एएसआई मदन सिंह ने पुलिस कर्मचारियों की मदद से काबू कर लिया। तलाशी के दौरान आरोपी के पास से 20 ग्राम हैरोईन बरामद हुई। पूछताछ के दौरान आरोपी ने बताया कि वह रमनदीप गिल उर्फ राकी पुत्र गुलजार सिंह वासी न्यू संतोखपुरा से नशीला पदार्थ लेकर ग्राहकों को स्पलाई करता है।

पुलिस ने जब रोकी के घर की तलाशी ली तो वहां से 17 मोबाईल फोन बरामद हुए। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज करके रोकी की तलाश में छापामारी शुरू कर दी है।

 


Leave a Reply