Latest news
महंगाई का बड़ा झटका ! कमर्शियल गैस सिलेंडर 993 रूपए महंगा हुआ गैंगस्टर सुक्खा काहलवां के करीबी गोपी की गोलियां मारकर हत्या जालंधर हेल्थ केयर एसोसिएशन ने की नई नियुक्तियां, प्रदीप वर्मा और एडवोकेट एकमजोत सिंह गिल को अहम जिम्... पंजाब-चंडीगढ़ में ईडी ने 11 ठिकानों पर की छापेमारी , 1.4 करोड़ रुपये जब्त जालंधर में चिकचिक चौक के पास 2 पक्षों की झड़प में एक्टिवा को लगाई आग चीन का Meta को बड़ा झटका, Manus की 2 अरब डॉलर की डील पर लगाई रोक Exit Poll 2026 : पश्चिम बंगाल में किसका बजेगा डंका ? एग्जिट पोल के नतीजे आये सामने शंभू-अंबाला रेलवे ट्रैक पर ब्लास्ट का मामला सुलझा, हथियारों सहित 4 गिरफ्तार पंजाब के शंभू में रेलवे ट्रैक पर धमाका, विस्फोटक लगाने वाले के उड़े चिथड़े पिकनिक पर गए परिवार के साथ हादसा , नाले के तेज बहाव में बह गया मासूम बच्चा

India Living News

Hot News
You are currently viewing जालंधर में एक और लैब पर कोविड टेस्ट के लिए ज्यादा चार्ज करने पर DC ने पुलिस कमिश्नर को FIR की सिफारिश की
Strictness started due to increase in corona cases in Punjab, government issued instructions

जालंधर में एक और लैब पर कोविड टेस्ट के लिए ज्यादा चार्ज करने पर DC ने पुलिस कमिश्नर को FIR की सिफारिश की

जालंधर : कोरोना की आड़ में कोविड टेस्ट के दोगुने रेट वसूलने का मामला बेनकाब हुआ है। जालंधर की रतन लैब कोविड के RT-PCR टेस्ट के 450 रुपए के सरकारी रेट के बदले 900 रुपए वसूल रही थी। इसकी शिकायत मिली तो DC घनश्याम थोरी ने पुलिस कमिश्नर को पत्र लिख रतन लैब पर FIR दर्ज करने की सिफारिश कर दी है।

DC घनश्याम थोरी ने बताया कि उन्हें मकसूदां चौक स्थित रतन लैब के बारे में शिकायत मिली थी। वहां कोविड टेस्ट के बदले मरीज ने 900 रुपए अदा किए थे, जो सरकारी रेट से दोगुने की वसूली थी।

डिप्टी कमिश्नर ने लोगों से अपील की कि किसी भी अस्पताल में गड़बड़ी या ओवरचार्जिंग का पता चले तो इसके बारे में प्रशासन के कोविड कंट्रोल रूम नंबर 0181-2224417 पर शिकायत करें। प्रशासन की तरफ से उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

 

 

source link


Leave a Reply