Latest news
श्रद्धांजलि सभा में आत्मा की अमरता का संदेश, स्वर्गीय श्रीमती आशा धीर को भावभीनी श्रद्धांजलि GYM में ओवरवेट लेग प्रेस पड़ा भारी: युवक की गई जान ग्लोबल पासपोर्ट इंडेक्स 2026 : भारत पहुंचा 125वें स्थान पर , यूरोप शीर्ष 10 में हावी रहा हरियाणा रोडवेज की AC और सुपर लग्जरी बसों में कर्मचारियों की फ्री यात्रा करने पर लगी रोक पंजाब में भारी बारिश और आंधी-तूफान का अलर्ट , 5 जुलाई से 8 जुलाई तक भारी बारिश का अलर्ट लुधियाना में प्रॉपर्टी डीलर की पत्नी मॉर्निंग वॉक कर रही तो अचानक बेकाबू कार ने रौंदा, हुई मौत रात में लोगों को डर क्यों महसूस होता है? जानिए इस पर साइंस क्या कहती है होटल के कमरे में मिली प्रेमी प्रेमिका की लाशें , दोनों शादीशुदा थे पंजाब सरकार की मावां-धीयां सत्कार योजना शुरू : महिलाओं के खातों में आए 3 महीने के पैसे सौ साल का सफर: विभाजन का दर्द झेला, ईमानदारी से कमाया नाम; जानिए 100 वर्षीय कुन्दन सिंह जी की लंबी उ...

India Living News

Hot News
You are currently viewing जल्द भारत आ सकता है भगोड़ा मेहुल चोकसी, भारत से डोमिनिका पहुंचा प्रइवेट जेट
Fugitive Mehul Choksi may arrive in India soon, private jet arrives in Dominica from India

जल्द भारत आ सकता है भगोड़ा मेहुल चोकसी, भारत से डोमिनिका पहुंचा प्रइवेट जेट

नई दिल्ली : पंजाब नेशनल बैंक से संबंधित घोटाले के आरोपी मेहुल चोकसी को भारत लाने के प्रयास तेज होते जा रहे हैं। डोमिनिका की पुलिस हिरासत में बंद भगोड़े हीरा कारोबारी को लेकर भारत सरकार ने साफ किया है कि चोकसी को भारत को वापस सौंप दिया जाए। वह भारत का नागरिक है और उसने यहां एक बड़ा जुर्म किया है इसलिए उसे भारत को वापस सौंप दिया जाए।

वहीं, मेहुल चोकसी को वापस लाने के लिए भारत का एक विमान डोमिनिका पहुंच गया है। एंटीगुआ के प्रधानमंत्री गैस्टन ब्राउनी ने खुद इसकी पुष्टी की है। उन्होंने एक स्थानीय मीडिया के हवाले से बताया कि भारत से आया निजी वाहन फिलहाल डोमिनिका के जगलस चार्ल्स एयरपोर्ट पर खड़ा है।

मेहुल चोकसी के डोमिनिका में पकड़े जाने के बाद एंटीगुआ के पीएम ने कहा था कि उन्होंने डोमिनिका को मेहुल चोकसी को सीधे भारत को सौंपने के लिए कहा है। उन्होंने कहा कि हम इस मामले में अदालत के अधिकार क्षेत्र का सम्मान करते हैं। डोमिनिका से चोकसी को सीधे भारत भेजने पर विचार करने का मेरा अनुरोध है।

 

 

source link


Leave a Reply