Latest news
खड़ी कार में बैठा था 25 साल का युवक, अचानक Airbag खुलने से गई जान पंजाब में मीटर रीडर्स की हड़ताल, घरेलू उपभोक्ताओं की बड़ी परेशानी मोहाली में GYM के अंदर वर्कआउट के दौरान युवक की गई जान , पत्नी भी थी साथ अब पासपोर्ट बनवाना हुआ महंगा, सरकार ने बढ़ाई फीस… जानें नई दरें पंजाब में 25 जून से शुरू होगा SIR, 24,453 बीएलओ घर-घर जाकर करेंगे सत्यापन जम्मू-कश्मीर : एक महीने तक बंद रहने के बाद फिर शुरू होगी गुलमर्ग गोंडोला सेवा 8 लोगों की हत्या करने वाले साइको किलर को पुलिस ने किया गिरफ्तार जालंधर वासियों के लिए खुशखबरी ! 112 करोड़ के ओवरब्रिज को मिली मंजूरी जालंधर में चावला मोबाइल शॉप पर फायरिंग , एक आरोपी को लोगों ने किया काबू न्यूयॉर्क घूमने गए परिवार के साथ बड़ा हादसा , 18 वर्षीय युवक की मौ'त

India Living News

Hot News
You are currently viewing दिल्ली के CM अरविन्द केजरीवाल का एलान , सोमवार से खुलेंगी फैक्ट्रियां और शुरू होंगे निर्माण कार्य, नहीं होगा मेट्रो का संचालन
All markets will be able to open in Delhi from Monday as before, all restrictions removed

दिल्ली के CM अरविन्द केजरीवाल का एलान , सोमवार से खुलेंगी फैक्ट्रियां और शुरू होंगे निर्माण कार्य, नहीं होगा मेट्रो का संचालन

नई दिल्ली : कोरोना के मामलों में कमी आने के बाद दिल्ली में अनलॉक की प्रक्रिया शुरू हो गई है। सोमवार से दिल्ली धीरे-धीरे अनलॉक होगी और इसके तहत फिलहाल एक सप्ताह के लिए निर्माण कार्य शुरू होगा और फैक्ट्री गतिविधियों काे खोला जा रहा है। इसका एलान दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने शुक्रवार को डिजिटल पत्रकार वार्ता के दौरान किया। इसके साथ ही यह भी तय हो गया है कि दिल्ली मेट्रो ट्रेनों का संचालन आगामी 31 मई से नहीं होगा। बता दें कि दिल्ली आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (डीडीएमए) की अहम बैठक शुक्रवार सुबह साढ़े 11 बजे के आसपास हुई थी। इस बैठक में ये फैसले लिए गए हैं, जिसका एलान सीएम अरविंद केजरीवाल ने किया।

मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली के लोगों से यह भी अपील की है कि जरूरी नहीं हो तो घरों से न निकलें। उन्होंने कहा कि दिल्ली के दो करोड़ लोगों की मेहनत का नतीजा है कि संक्रमण कम हुआ है। एक तरह कोरोना काे कम करना है। सोमवार को सुबह पांच बजे तक लॉकडाउन है, जिसके बाद धीरे-धीरे दिल्ली अनलॉक की ओर बढ़ेगी।

 

 

source link


Leave a Reply