Latest news
जालंधर में चिकचिक चौक के पास 2 पक्षों की झड़प में एक्टिवा को लगाई आग चीन का Meta को बड़ा झटका, Manus की 2 अरब डॉलर की डील पर लगाई रोक Exit Poll 2026 : पश्चिम बंगाल में किसका बजेगा डंका ? एग्जिट पोल के नतीजे आये सामने शंभू-अंबाला रेलवे ट्रैक पर ब्लास्ट का मामला सुलझा, हथियारों सहित 4 गिरफ्तार पंजाब के शंभू में रेलवे ट्रैक पर धमाका, विस्फोटक लगाने वाले के उड़े चिथड़े पिकनिक पर गए परिवार के साथ हादसा , नाले के तेज बहाव में बह गया मासूम बच्चा पंजाब में अप्रैल के आखिरी दिनों में बरसेंगे बादल, मौसम विभाग का अलर्ट जारी 'आप' पार्टी को छोड़ते ही हरभजन सिंह की Z+ सिक्योरिटी को मान सरकार ने वापस लिया फार्म में लगी भयानक आग, एक साथ जिंदा जली 122 बकरियां राघव चड्ढा को झटका, 2 दिन में 10 लाख लोगों ने इंस्टाग्राम पर किया अनफॉलो

India Living News

Hot News
You are currently viewing रेफ्रिजरेटर व बिना धुले मास्क से भी ब्लैक फंगस का खतरा, चंडीगढ़ PGI ने दिए बचाव के टिप्स
Refrigerator and un-washed mask also threatens black fungus, Chandigarh PGI gives rescue tips

रेफ्रिजरेटर व बिना धुले मास्क से भी ब्लैक फंगस का खतरा, चंडीगढ़ PGI ने दिए बचाव के टिप्स

चंडीगढ़ : कोरोना महामारी से राहत भी नहीं मिली कि ब्लैक फंगस के मामले तेजी से बढ़ते जा रहे हैं। कोरोना संक्रमित मरीजों में स्टेरॉयड के अधिक इस्तेमाल, मधुमेह और उपर से संक्रमण के चलते ज्यादातर लोग ब्लैक फंगस की चपेट में आ रहे हैं। इस बीमारी के बढ़ने के कई कारण हैं। लोग अपने घरों में और आसपास साफ-सफाई नहीं रख रहे हैं।

वातावरण के विपरित असर और जलवायु में परिवर्तन के चलते भी ब्लैक फंगस की बीमारी बढ़ रही है। इसके अलावा घर में रेफ्रिजरेटर में रखी गईं खाने-पीने की चीजों के गलत इस्तेमाल से भी लोगों में यह बीमारी फैलना का कारण बन रही है। यह कहना है कि पीजीआइ के मेडिकल माइक्रोबायोलाॅजी विभाग के हेड डाॅ. प्रो अरुणालोक चक्रवर्ती का।

देखने में आया है कि कई लोग एक ही मास्क को बिना धोए दो से तीन दिन तक लगातार इस्तेमाल करते हैं, जो कि ब्लैक फंगस या संक्रमण के फैलने का सबसे बड़ा कारण है। प्रो. अरुणालोक चक्रवर्ती ने बताया कि जो लोग दिन में कम से कम दो से तीन बार मास्क नहीं बदलते हैं। वो लोग भी ब्लैक फंगस या संक्रमण की चपेट में आसानी से आ सकते हैं।

प्रो. अरुणालोक ने बताया कि घर में रेफ्रिजरेटर में जो खाने-पीने की चीजें रखी जाती है। रेफ्रिजरेटर में गैस के जरिए इस खाने का ठंडा और खराब होने से बचाया जाता है, लेकिन रेफ्रिजरेटर में ज्यादा दिनों तक खाना रखने और उसे बाद में गर्म कर खाने के कारण भी ब्लैक फंगस की बीमारी हो सकती है। लंबे समय तक फ्रिजर को साफ न करने से नमी और हवा के संपर्क में आने पर खाने-पीने की चीजों पर फंगस जमा हो जाती हैं, जो कि खतरनाक है।

बचाव के लिए यह भी जरूरी

ब्लैक फंगस से बचाव के लिए जरूरी है कि रेफ्रिजरेटर में खाने-पीने की चीजें खुलीं न रखें
खाने-पीने की चीजों को ज्यादा दिन तक न रखें। जैसे आटा गूंथकर न रखें, खुली ब्रेड न रखें, दूध, दही, बचा हुआ खाना न रखें।
खाने पीने की चीजों में फंगस जल्द लगता है। रेफ्रिजरेटर में एक ही जगह पर अधिक मात्रा में खाने-पीने की चीजें रखे होने के कारण ये आसानी से फैल सकता है।
मेडिकल साइंस की मानें तो ब्लैक फंगस हवा से ही फैलता है। यह एक इंसान से दूसरे इंसान को नहीं होता।

 

 

source link


Leave a Reply