Latest news
सौ साल का सफर: विभाजन का दर्द झेला, ईमानदारी से कमाया नाम; जानिए 100 वर्षीय कुन्दन सिंह जी की लंबी उ... पत्रकारों की संस्था Digital Media Association (DMA) ने जालंधर के नए पुलिस कमिश्नर सतिंदर सिंह से की ... सड़क हादसा: डिवाइडर पार कर क्रेटा से भिड़ी बलेनो, एक ही परिवार के चार लोगों की मौत कासगंज में गिरा ट्रेनी एयरक्राफ्ट, महिला पायलट गंभीर घायल फ्रांस में प्लेन क्रैश , 11 लोगों की मौत खड़ी कार में बैठा था 25 साल का युवक, अचानक Airbag खुलने से गई जान पंजाब में मीटर रीडर्स की हड़ताल, घरेलू उपभोक्ताओं की बड़ी परेशानी मोहाली में GYM के अंदर वर्कआउट के दौरान युवक की गई जान , पत्नी भी थी साथ अब पासपोर्ट बनवाना हुआ महंगा, सरकार ने बढ़ाई फीस… जानें नई दरें पंजाब में 25 जून से शुरू होगा SIR, 24,453 बीएलओ घर-घर जाकर करेंगे सत्यापन

India Living News

Hot News
You are currently viewing जालंधर में परागपुर चौकी से सटे खाली प्लाट में भीषण आग लगने से वाहन जलकर खाक
fire-incident-in-near-jalandhar-paragpur-police-post-a-dozen-vehicles-gutted

जालंधर में परागपुर चौकी से सटे खाली प्लाट में भीषण आग लगने से वाहन जलकर खाक

जालंधर : थाना जालंधर कैंट के अधीन पड़ती परागपुर चौकी में उस समय हड़कंप मच गया जब चौकी के पास एक खाली प्लाट में भीषण आग लग गई। बताया जा रहा है घटना में करीब 12 वाहन जलकर नष्ट हो गए हैं। गनीमत रही कि चौकी के अंदर आग से कोई नुकसान नहीं हुआ है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। आग के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है।

इस बारे जानकारी देते हुए एसीपी कैंट मेजर सिंह ने बताया कि थाना कैंट प्रभारी अजायब सिंह दोपहर करीब साढ़े बारह बजे सूचना मिली कि परागपुर चौकी के पास खाली प्लाट में आग लग गई है। इसके बाद दमकल विभाग के वाहनों और पानी के टैंकरों को बुलाकर आग बुझाने का प्रयास किया गया। चौकी के कर्मचारियों ने वहां खड़े वाहनों को हटाना शुरू कर दिया लेकिन फिर भी लगभग 12 वाहन आग की चपेट में आकर नष्ट हो गए।

उन्होंने कहा कि चौकी से सटे प्लाट में बहुत सारा कचरा जमा हो गया था और बिजली की लाइनें उसके ऊपर से गुजर रही है। आग के कारणों की पूरी जांच की जाएगी। यदि कोई लापरवाही पाई गई तो दोषी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

 

 

source link


Leave a Reply