Latest news
जालंधर कैंट में स्कूल के बाहर दर्दनाक हादसा : आर्मी ट्रक की चपेट में आने से 5वीं की छात्रा की मौत सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर भाभी चुम्मेवाली और उनके पति के खिलाफ पुलिस ने की FIR दर्ज श्रद्धांजलि सभा में आत्मा की अमरता का संदेश, स्वर्गीय श्रीमती आशा धीर को भावभीनी श्रद्धांजलि GYM में ओवरवेट लेग प्रेस पड़ा भारी: युवक की गई जान ग्लोबल पासपोर्ट इंडेक्स 2026 : भारत पहुंचा 125वें स्थान पर , यूरोप शीर्ष 10 में हावी रहा हरियाणा रोडवेज की AC और सुपर लग्जरी बसों में कर्मचारियों की फ्री यात्रा करने पर लगी रोक पंजाब में भारी बारिश और आंधी-तूफान का अलर्ट , 5 जुलाई से 8 जुलाई तक भारी बारिश का अलर्ट लुधियाना में प्रॉपर्टी डीलर की पत्नी मॉर्निंग वॉक कर रही तो अचानक बेकाबू कार ने रौंदा, हुई मौत रात में लोगों को डर क्यों महसूस होता है? जानिए इस पर साइंस क्या कहती है होटल के कमरे में मिली प्रेमी प्रेमिका की लाशें , दोनों शादीशुदा थे

India Living News

Hot News
You are currently viewing पंजाब में RSS के रक्तदान शिविर में घुसे किसान, माहौल तनावपूर्ण
farmers-protest-against-rss-blood-donation-camp-in-ropar

पंजाब में RSS के रक्तदान शिविर में घुसे किसान, माहौल तनावपूर्ण

रोपड़ (रूपनगर) : जिले के नूरपुरबेदी थाना क्षेत्र में बाबा बाल जी के आश्रम में राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ (RSS) द्वारा वीरवार को रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया था। इसकी भनक जैसे ही किसान संगठनों को लगी वह विरोध के लिए पहुंच गए। किसानों के विरोध को देखते हुए माहौल तनावपूर्ण हो गया। मौके पर बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात था ।

मौके पर माहौल तनावपूर्ण बन गया। किसान संगठनों व आरएसएस नेताओं के बीच बहस हो गयी। दोनों तरफ से जमकर नारेबाजी हुई । किसान आयोजन स्थल के भीतर घुस गए । मौके पर पुलिस ने हालात पर काबू पाने का प्रयास किया । पुलिस ने किसान संगठनों के नुमाइंदों को मौके पर रोकने का प्रयास किया, लेकिन किसान नहीं रुके।

राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ ने जिले में रक्त की कमी के मद्देनजर रक्तदान कैंप का आयोजन किया था। इस संबंध में रूपनगर स्वास्थ्य विभाग को दिए गए पत्र में राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ ने बीस मई को नूरपुरबेदी में, 22 मई को आनंदपुर साहिब और 23 मई को रूपनगर में ब्लड कैंप लगाने हैं।

कृषि कानूनों को लेकर किसान पंजाब में भाजपा व आरएसएस का विरोध कर रहे हैं। इससे पहले कई भाजपा नेताओं को भी किसानों के विरोध का सामना करना पड़ा है। राज्य में लगभग हर जिले में भाजपा व आरएसएस नेताओं को विरोध का सामना करना पड़ा।

 

 

source link


Leave a Reply