Latest news
भारतीय रिजर्व बैंक प्लास्टिक नोटों को लाने पर कर रहा विचार ? गर्मी से राहत पाने के लिए लोग पहुंच रहे पहाड़ों में , वहां भी मिल रहा घंटों लंबा जाम फगवाड़ा में लवली यूनिवर्सिटी के पास जालंधर के RTI एक्टिविस्ट सिमरनजीत की गोली मारकर हत्या पंजाब में मौसम ने ली करवट , इन जिलों में आंधी-बारिश का रेड अलर्ट पंजाब में निकाय चुनाव के परिणामों में AAP पार्टी का शानदार प्रदर्शन, जानें कांग्रेस-अकाली-भाजपा का ह... जालंधर में अब 1 जून से 9 और चौराहों पर होंगे E-Challan पंजाब विधानसभा चुनाव से पहले BJP का बड़ा फैसला, केवल सिंह ढिल्लों बने नये प्रदेश अध्यक्ष पंजाब में नीले ड्रम में मिली लड़की की लाश, फैली सनसनी पेट्रोल डीज़ल के दामों में फिर बढ़ोतरी , 10 दिन में चाैथी बार इजाफा जालंधर में बड़ा हादसा : घर के मंदिर में लगे पंखे में शॉर्ट सर्किट से लगी आग, सिलिंडर फटा

India Living News

Hot News
You are currently viewing पंजाब में खाकी फिर दागदार , विधवा महिला से दुष्कर्म करते CIA के ASI काे लाेगाें ने पकड़ा
bathinda-cia-staff-asi-caught-to-attempt-misdeed-with-widow-woman

पंजाब में खाकी फिर दागदार , विधवा महिला से दुष्कर्म करते CIA के ASI काे लाेगाें ने पकड़ा

बठिंडा : पंजाब में फिर खाकी दागदार हुई है। जिले के गांव बाठ में एक महिला के साथ दुष्कर्म कर रहे सीआइए स्टाफ के एएसआइ को लोगों ने रंगे हाथों काबू कर पुलिस के हवाले कर दिया। पीड़ित महिला के अनुसार कुछ दिन पहले उसके बेटे के खिलाफ पुलिस ने नशा तस्करी का झूठा केस दर्ज किया था। इसके चलते लड़के को बचाने के लिए लगातार उसको ब्लैकमेल कर रहा था जबकि महिला के पति की मौत हो चुकी है।

पीड़िता ने बताया कि दो दिन पहले एएसआइ ने उसको आदेश अस्पताल के पास बुलाकर दुष्कर्म किया था। इसके बाद वह घर आने की जिद करने लगा। इस बात से महिला काफी परेशान रहने लगी, जिसने अपने साथ हुई आपबीती अपने पारिवारिक मेंबरों व रिश्तेदारों के अलावा गांव के लोगों को दी। जिसके बाद गांव के लोगों ने फैसला किया कि एएसआइ को रंगे हाथों पकड़ा जाए। क्योंकि अगर वह पुलिस को शिकायत देंगे तो उसकी कोई सुनवाई नहीं होगी।

इसके बाद एएसआइ ने मंगलवार की रात को महिला को फोन कर उसके घर आने की बात की, जिसके बाद मंगलवार रात करीब साढ़े 10 बजे एएसआइ महिला के घर पहुंचा गया, जहां पर वह उसके साथ दुष्कर्म करने लगा। मगर पहले ही ट्रैप लगाकर बैठे महिला के पारिवारिक मेंबरों, रिश्तेदारों व गांव के लाेगों ने एएसआई को मौके पर ही काबू कर लिया। गांव के लोगों के साथ पीड़ित महिला ने इसकी सूचना पुलिस को दी।

इस मामले में एसएसपी भूपेंद्रजीत सिंह विर्क का कहना है कि आरोपित पुलिसकर्मी पर मामला दर्ज कर लिया गया है, जिसे नौकरी से बर्खास्त करने की सिफारिश विभाग को भेजी जा रही है।

 

 

source link


Leave a Reply