Latest news
भारत के पूर्व प्रधानमंत्री का बेटा साइबर ठगी का शिकार, लगी करोड़ों की चपत जालंधर के इस इलाके में चली गोलियां, मची अफरा तफरी आदमपुर हवाई अड्डे का बदला नाम, केंद्र सरकार ने जारी की नोटिफिकेशन प्रदर्शन के दौरान कॉकरोच जनता पार्टी के संस्थापक अभिजीत दीपके को जड़े थप्पड़ Google Play Store पर असली और फेक सरकारी ऐप्स को कैसे पहचाने ? चंडीगढ़ में पीजीआई के पास मेडिकल स्टोर पर ताबड़तोड़ गोलियां चली जरूरी खबर : अब बिना पंजीकृत मोबाइल नंबर OTP के नहीं बनेगा वाहन का प्रदूषण सर्टिफिकेट जालंधर में किशनपुरा चौक के पास कपडे के शोरूम पर फायरिंग मणिकर्ण में पार्वती नदी किनारे फोटो खिंचवाते बहे पंजाब के 3 पर्यटक, मुश्किल से किया किया रेस्क्यू जालंधर में ट्रक की टक्कर से स्कूटी सवार महिला की हुई मौत, पति गंभीर घायल

India Living News

Hot News
You are currently viewing गुरु नानक मिशन चौक के नज़दीक पासपोर्ट वाली ईमारत की तीसरी मंज़िल में इन्शुरन्स कंपनी के दफ्तर में लगी आग
Fire in the insurance company office in the third floor of the passport building near Guru Nanak Mission Chowk

गुरु नानक मिशन चौक के नज़दीक पासपोर्ट वाली ईमारत की तीसरी मंज़िल में इन्शुरन्स कंपनी के दफ्तर में लगी आग

जालंधर : शहर में गुरुनानक मिशन चौक के नज़दीक स्थित पासपोर्ट ऑफिस वाली ईमारत के ऊपर इंश्योरेंस कंपनी के ऑफिस में आग लग गई। आग का पता तब चला, जब नीचे से लोगों ने धुआं निकलते देखा। इसके बाद तुरंत फायर ब्रिगेड को फोन कर बुलाया गया। यह ऑफिस तीसरी मंजिल पर होने की वजह से बिल्डिंग की खिड़की के शीशे तोड़कर पाइप पहुंचाकर आग पर काबू पाया गया। आग लगने की सूचना मिलने के बाद इंश्योरेंस कंपनी के अफसरों के साथ पुलिस भी पहुंच गई। जिसके बाद इसके कारण की जांच शुरू कर दी गई है।

गुरुनानक मिशन चौक पर पासपोर्ट ऑफिस वाली बिल्डिंग की तीसरी मंजिल पर PNB मैटलाइफ इंश्योरेंस ऑफिस में यह आग लगी थी। बिल्डिंग के सिक्योरिटी गार्ड ने कहा कि वहां पड़ोस में ही काम करने वाले व्यक्ति ने बताया कि ऊपर धुआं निकल रहा है। जिसके बाद उन्होंने तुरंत कंपनी के अफसरों को सूचित किया।

फायर ब्रिगेड कर्मचारी ने कहा कि फिलहाल 2 गाड़ियों से आग पर काबू पा लिया गया है। हालांकि, ऊंचाई अधिक होने की वजह से खिड़की के शीशे तोड़ने पड़े। फिलहाल आग कैसे लगी, इसके बारे में अभी कुछ पता नहीं चल सका है। मौके पर पहुंचे पुलिस कर्मचारियों ने कहा कि आग से क्या-क्या नुकसान हुआ, इसके बारे में कंपनी अफसरों से पता किया जा रहा है। आग के कारण के बारे में भी जांच की जा रही है।

 

source link


Leave a Reply