Latest news
चीनी के बाद अब रुला रहा प्याज, कीमत में भारी बढ़ोतरी जालंधर में सफाई कर्मियों की खत्म हुई हड़ताल, सड़कों से हटेगा अब कूड़ा जालंधर सिटी रेलवे स्टेशन पर विशेष टिकट जांच अभियान चलाया गया, 494 यात्रियों को पकड़ा गया जापान में भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए , रिक्टर स्केल पर 6.1 तीव्रता मापी गई जालंधर में 10वीं मंजिल से गिरी लड़की , हुई दर्दनाक मौत जालंधर में 72 लाख की लूट की गुत्थी सुलझी , छह आरोपी गिरफ्तार जालंधर में चोरों का आतंक ! 3 जगहों से बाइक चोरी कांग्रेस नेता राहुल गांधी की जिद के आगे झुकी पुलिस, पैलेट गन केस में दर्ज की FIR जालंधर में पंजाब बंद का रहा असर : कार सवार को थप्पड़ मारने से हुआ विवाद डबल मर्डर : लखनऊ में शख्स ने दिन दहाड़े की पत्नी और बहन की हत्या; बाद में खुद को भी मारी गोली

India Living News

Hot News
You are currently viewing DC घनश्याम थोरी ने जालंधर में आक्सीजन की कालाबाजारी रोकने के लिए की नई पेशकश , स्टिंग करने वाले को मिलेगा 25 हजार का इनाम
11-year-old girl's death not caused by Kovid - investigation report

DC घनश्याम थोरी ने जालंधर में आक्सीजन की कालाबाजारी रोकने के लिए की नई पेशकश , स्टिंग करने वाले को मिलेगा 25 हजार का इनाम

जालंधर (अनुराग ) : जालंधर में कोरोना महामारी के बीच जरूरी वस्तुओं, ऑक्सीजन, दवाइयां, सिलेंडर, रेमडेसीविर व आरटी पीसीआर टेस्ट सहित किसी भी तरह की कालाबाजारी को रोकने के लिए डीसी ने खास पहल की है। जिसके तहत इस कालाबाजारी का स्टिंग ऑपरेशन करने वालों को 25000 नकद पुरस्कार की पेशकश की गई है। इस संबंध में जानकारी देते हुए डीसी घनश्याम थोरी बताते हैं कि जरूरी वस्तुओं की कालाबाजारी रोकने के लिए व्यापक स्तर पर मुहिम चलाई गई है।

उन्होंने कहा कि नेशनल डिजास्टर के बीच हर नागरिक द्वारा एक दूसरे की मदद करना नैतिक जिम्मेदारी है। इस बीच कुछ लोग जरूरी वस्तुओं की कालाबाजारी करने में जुटे हैं। जिसे लेकर जिला प्रशासन तथा पुलिस की पैनी नजर है। इसे रोकने के लिए अब ऐसे घटनाक्रम का स्टिंग ऑपरेशन करने वालों के लिए नई पेशकश की गई है। इसके साथ ही उन्होंने कालाबाजारी संबंधी किसी भी तरह की जानकारी देने के लिए व्हाट्सएप नंबर 9888981881, 9501799068 जारी किए हैं। जिस पर किसी भी तरह की जानकारी दी जा सकती है।

 

source link


Leave a Reply