Latest news
जालंधर में कबाड़ के गोदाम में लगी भीषण आग: 80 झुग्गियों समेत कई फैक्टिरयां आई चपेट में जालंधर में HDFC Bank के ATM पर महिला के खाते से ठगी स्कूल टीचर पर क्लास में Acid Attack, अध्यापक सहित 2 बच्चे आए चपेट में आम आदमी पार्टी के मंत्री संजीव अरोड़ा के घर ED की रेड Bright Tution Academy के स्टूडेंट्स ने कक्षा 10th CBSE के रिजल्ट में अच्छे अंक प्राप्त किये जालंधर में टूर एंड ट्रैवल्स शॉप में नकाबपोश बदमाशों ने की बड़ी लूट MATHS COACHING CENTER के स्टूडेंट्स ने 10TH के रिजल्ट में अच्छे अंक प्राप्त किये 23वें विशाल माता रानी जागरण से पहले बालाजी महाराज की चौकी से बना भक्तिमय माहौल शिव ज्योति पब्लिक स्कूल की छात्रा संचिता सोनी ने ज़िले में दूसरा स्थान प्राप्त करके लहराया विद्यालय क... CBSE 10वीं सेशन-1 का रिजल्ट जारी : देशभर में लुधियाना रीजन 9वें स्थान पर

India Living News

Hot News
You are currently viewing किसान धरने को देखते हुए लोगों की सहूलियत के लिए जालंधर पुलिस ने जारी किया रूट प्लान
DCP Ankur Gupta issued various orders within the limits of Police Commissionerate Jalandhar, read information

किसान धरने को देखते हुए लोगों की सहूलियत के लिए जालंधर पुलिस ने जारी किया रूट प्लान

जालंधर : किसानों का गन्ने की कीमत बढ़ाने की मांग को लेकर धरना प्रदर्शन जारी है। वहीँ किसानों द्वारा रामा मंडी से लुधियाना की तरफ जालंधर-दिल्ली नेशनल हाईवे बंद किया हुआ है। इसके अलावा धन्नोवाली फाटक पर रेलवे ट्रैक भी जाम है। इसके चलते पंजाब रोडवेज ने शुक्रवार को बस सेवा बंद कर दी थी। वहीँ अब शनिवार को डायवर्ट किए गए रूटों से बस सेवा को चालू कर दिया गया है। किसानों के जाम के चलते 107 ट्रेनें प्रभावित हुई हैं। इसके मद्देनज़र अमृतसर-नांदेड़ स्पेशल, स्वर्ण शताब्दी सहित 50 ट्रेनें रद्द कर दी गई हैं। वहीँ 18 डायवर्ट करने के साथ 39 शॉर्ट टर्मिनेट कर दी गई हैं। जिक्रयोग है जैसे कि कल रक्षाबंधन का त्यौहार है और जाम से पूरे शहर में हाहाकार मचा हुआ है। मिली जानकारी अनुसार इसे देखते हुए गन्ना कमिश्नर शनिवार को जालंधर पहुंच रहे हैं।

अगर कहीं जाना जरूरी हो तभी घर से निकलें, इन रूटों का इस्तेमाल करें :-

जालंधर से फगवाड़ा-चंडीगढ़ जाने के लिए : सवारी बसें, मीडियम व हलके वाहन जालंधर से फगवाड़ा साइड जाने के लिए वाया बस स्टैंड जालंधर रोड से होते हुए सतलुज चौक, समरा चौक, 66 फुटी रोड, जमशेर, जंडियाला, फगवाड़ा-फिल्लौर रूट से जा सकते हैं। वहीँ कारें व ऐसे दूसरे हलके वाहन वाया डिफेंस कॉलोनी, कैंट एरिया, फगवाड़ा चौक कैंट, पुरानी फगवाड़ा रोड, टी-प्वाइंट मैक्डोनल्ड- नेशनल हाइवे फगवाड़ा रूट और सवारी बसें वाया बीएसएफ चौक, गुरुनानकपुरा, चौगिट्‌टी चौक, लम्मा पिंड चौक, जंडूसिंघा, आदमपुर, मेहटियाना, होशियारपुर-फगवाड़ा रोड रूट पर जा सकते हैं।

चंडीगढ़-फगवाड़ा साइड से जालंधर आने के लिए : फगवाड़ा सिटी से जंडियाला, जमशेर, 66 फुटी रोड, समरा चौक, सतलुज चौक, बस स्टैंड जालंधर रूट ले सकते हैं। वहीँ कार व दूसरे हलके वाहन टी-प्वाइंट मैक्डोनल्ड, पुरानी फगवाड़ा रोड, फगवाड़ा चौक कैंट, कैंट एरिया, डिफेंस कॉलोनी, बस स्टैंड जालंधर रूट पर आ सकते हैं। और फगवाड़ा सिटी से वाया मेहटियाना, होशियारपुर-आदमपुर, जंडूसिंघा, लम्मा पिंड चौक, पीएपी चौक, बीएसएफ चौक, बस स्टैंड जालंधर आ सकते हैं।

होशियारपुर से जालंधर आने-जाने के लिए : बस स्टैंड जालंधर से वाया बीएसएफ चौक, गुरुनानकपुरा, चौगिट्‌टी, लम्मा पिंड चौक, जंडूसिंघा, आदमपुर-होशियारपुर रूट से ले सकते हैं। वहीँ होशियारपुर से जालंधर शहर की तरफ आने के लिए आवाजाही पहले की तरह रूटीन में जंडूसिंघा, रामा मंडी चौक, पीएपी चौक, बीएसएफ चौक, बस स्टैंड जालंधर का इस्तेमाल कर सकते हैं।

जम्मू-पठानकोट से जालंधर फगवाड़ा को आने-जाने के लिए : वहीँ दसूहा, टांडा, भोगपुर, होशियारपुर, मेहटियाना, फगवाड़ा रूट से ले सकते हैं।

अमृतसर से जालंधर-फगवाड़ा आने-जाने के लिए : वहीँ करतारपुर, किशनगढ़, आदमपुर, मेहटियाना, होशियारपुर-फगवाड़ा रूट का इस्तेमाल कर सकते हैं।

 


Leave a Reply