Latest news
जालंधर कैंट में स्कूल के बाहर दर्दनाक हादसा : आर्मी ट्रक की चपेट में आने से 5वीं की छात्रा की मौत सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर भाभी चुम्मेवाली और उनके पति के खिलाफ पुलिस ने की FIR दर्ज श्रद्धांजलि सभा में आत्मा की अमरता का संदेश, स्वर्गीय श्रीमती आशा धीर को भावभीनी श्रद्धांजलि GYM में ओवरवेट लेग प्रेस पड़ा भारी: युवक की गई जान ग्लोबल पासपोर्ट इंडेक्स 2026 : भारत पहुंचा 125वें स्थान पर , यूरोप शीर्ष 10 में हावी रहा हरियाणा रोडवेज की AC और सुपर लग्जरी बसों में कर्मचारियों की फ्री यात्रा करने पर लगी रोक पंजाब में भारी बारिश और आंधी-तूफान का अलर्ट , 5 जुलाई से 8 जुलाई तक भारी बारिश का अलर्ट लुधियाना में प्रॉपर्टी डीलर की पत्नी मॉर्निंग वॉक कर रही तो अचानक बेकाबू कार ने रौंदा, हुई मौत रात में लोगों को डर क्यों महसूस होता है? जानिए इस पर साइंस क्या कहती है होटल के कमरे में मिली प्रेमी प्रेमिका की लाशें , दोनों शादीशुदा थे

India Living News

Hot News
You are currently viewing मुख्यमंत्रियों के साथ बैठक में प्रधानमंत्री मोदी ने किया आग्रह, जरूरी दवाइयों की ब्लैक मार्केटिंग पर सख्त हों राज्य
In a meeting with the Chief Ministers, Prime Minister Modi urged, states should be strict on black marketing of essential medicines

मुख्यमंत्रियों के साथ बैठक में प्रधानमंत्री मोदी ने किया आग्रह, जरूरी दवाइयों की ब्लैक मार्केटिंग पर सख्त हों राज्य

नई दिल्ली : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए कोरोना वायरस संक्रमण के कारण देश में फैली महामारी के हालात को देखते हुए उन सभी राज्यों के मुख्यमंत्रियों के साथ बैठक की जहां हाहाकार मचा है। प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, ‘अस्पतालों की सुरक्षा को नजरअंदाज नहीं किया जाना चाहिए। ऑक्सीजन टैंकरों की आवाजाही के लिए रेलवे और एयरफोर्स को तैनात किया गया है।’ उन्होंने राज्यों से सख्ती का आग्रह करते हुए कहा कि आवश्यक दवाइयों की ब्लैक मार्केटिंग को लेकर कड़ाई होनी चाहिए।

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री ने बैठक में कहा, ‘राज्यों को उसी मूल्य पर वैक्सीन उपलब्ध कराएं जिसपर केंद्र सरकार को मिलता है। 1 मई से 18 साल से अधिक उम्र वालों के लिए वैक्सीनेशन की प्रक्रिया पर कृपया दिशानिर्देश दें।’ बैठक में दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने ऑक्सीजन की किल्लत का जिक्र किया और कहा,’इस वक्त दिल्ली में ऑक्सीजन का बहुत बड़ा संकट चल रहा है। केंद्र सरकार का दिल्ली का ऑक्सीजन का कोटा बढ़ाने के लिए मैं प्रधानमंत्री जी आपका धन्यवाद करता हूं, इस बढ़े हुए कोटे को दिल्ली तक पहुंचाने में हमारी मदद करें।’

प्रधानमंत्री मोदी ने देश के सबसे ज्यादा प्रभावित राज्यों के मुख्यमंत्रियों के साथ चर्चा की। प्रधानमंत्री मोदी के साथ बैठक में दस राज्यों के मुख्यमंत्री शामिल हुए। ये राज्य हैं- महाराष्ट्र, उतर प्रदेश, मध्य प्रदेश, दिल्ली, राजस्थान, गुजरात, कर्नाटक, छत्तीसगढ़, तमिलनाडु, केरल।

 

source link


Leave a Reply