Latest news
27 जुलाई को पंजाब बंद का ऐलान, जानिए क्या-क्या रहेगा बंद चीन ने अंतरिक्ष में लांच किया हाईटैक AI निगरानी उपग्रह केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी को मिला शिक्षा मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार Breaking News : शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने दिया इस्तीफा, CJP प्रदर्शन के बीच बड़ा फैसला बड़ी खबर : केंद्रीय मंत्री रवनीत बिट्टू ने कैबिनेट से इस्तीफा दिया लुधियाना की दमनप्रीत कौर की कनाडा में उसके लिव-इन पार्टनर ने गला घोंटकर की हत्या CJP Protest : सुप्रीम कोर्ट के वकील भी आये छात्रों के समर्थन में पंजाब पुलिस के ASI ने नहर में लगाई छलांग, घटना से पहले बनाया वीडियो CJP ने प्रदर्शन के बीच रखी अपनी ये शर्ते , कहा- जब तक ये पूरी नहीं होंगी, आंदोलन जारी रहेगा लाडोवाल टोल प्लाजा पर किसानों का धरना प्रदर्शन , बिना Toll दिए गुजरे वाहन

India Living News

Hot News
You are currently viewing जालंधर में कोरोना से 36 साल की महिला समेत 4 की मौत , 454 नए पॉजिटिव केस , 7 माइक्रो व एक कंटेनमेंट जोन बना
733-positive-patients-8-infected-including-woman-succumbed-in-jalandhar

जालंधर में कोरोना से 36 साल की महिला समेत 4 की मौत , 454 नए पॉजिटिव केस , 7 माइक्रो व एक कंटेनमेंट जोन बना

जालंधर (अनुराग ): जिले में पिछले चौबीस घंटे के दौरान 36 साल की महिला समेत 4 लाेगों की कोरोना से मौत हो गई। 454 नए पॉजिटिव मरीज मिले हैं। जिनमें 40 मरीज दूसरे जिलों के रहने वाले हैं। जिले में अब मौतों का आंकड़ा 1024 हो चुका है, जबकि एक्टिव केसों की गिनती 3,374 हाे गई है। जिले में कोरोना के कुल कन्फर्म केस 37,560 हो चुके हैं जबकि इनमें से 3312 मरीज ठीक होकर डिस्चार्ज हो चुके हैं। कोरोना मरीजों की बढ़ी गिनती देख जिले में एक कंटेनमेंट जोन व 7 माइक्रो कंटेनमेंट जोन बनाकर इलाके सील कर दिए गए हैं।

कंटेनमेंट जोन

कोरोना के 16 एक्टिव केस होने के कारण माेता सिंह नगर को कंटेनमेंट जोन बनाया गया है।

माइक्रो कंटेनमेंट जोन

कोरोना के 6 एक्टिव केस के कारण शाहकोट तहसील के गांव फजलपुर में पुदीना फैक्ट्री, 5 एक्टिव केस के कारण मिलाप चौक के पास होटल राज महल के पीछे ज्ञानी खरोड़े वाली गली, लद्देवाली में खैहरा एनक्लेव, शहनाई पैलेस के सामने दियाल नगर, बस्ती दानिशमंदा में ग्रोवर कॉलोनी, मास्टर तारा सिंह नगर में चाचा रौनकी राम गली को माइक्रो कंटेनमेंट जोन बनाया गया है।

 

source link


Leave a Reply