Latest news
नाैवीं क्लास की छात्रा बनी मां, अमृतसर के युवक पर दुष्कर्म का आरोप पंजाब में 5 दिन लगेंगे बिजली के Cut : पढ़े जानकारी किन जिलों में बिजली कट लगेंगे शिव ज्योति पब्लिक स्कूल के विद्यार्थियों को आपातकालीन सहायता तथा ट्रैफ़िक नियमों के प्रति किया गया जा... क्या आपको पता है दुनिया का सबसे खुशहाल देश कौन सा है ? सक्षम पंजाब न्यूज पेपर के मुख्य संपादक केवल कृष्ण की पत्नी स्वर्गीय मधुबाला की अंतिम शोक सभा में पहु... गुरु ग्रंथ साहिब बेअदबी पर सख्त कानून लागू, दोषी पाए जाने पर आजीवन कारावास और 25 लाख का जुर्माना नेपाल सरकार ने बढ़ाई सख्ती: भारत से तेल, मछली और दवा समेत कई उत्पादों की 'नो एंट्री' जालंधर में कबाड़ के गोदाम में लगी भीषण आग: 80 झुग्गियों समेत कई फैक्टिरयां आई चपेट में जालंधर में HDFC Bank के ATM पर महिला के खाते से ठगी स्कूल टीचर पर क्लास में Acid Attack, अध्यापक सहित 2 बच्चे आए चपेट में

India Living News

Hot News
You are currently viewing जालंधर में BJP महिला कार्यकर्ताओं की पुलिस से जमकर धक्का-मुक्की, विधायकों को चूड़ियां देने कांग्रेस भवन जा रही थी
In Jalandhar, BJP women activists were fiercely pushed by the police, going to Congress Bhavan to give bangles to MLAs

जालंधर में BJP महिला कार्यकर्ताओं की पुलिस से जमकर धक्का-मुक्की, विधायकों को चूड़ियां देने कांग्रेस भवन जा रही थी

जालंधर (सनी ): अमन-कानून की बदतर हालत के विरोध में महिला भाजपा कार्यकर्ताओं ने जालंधर में जमकर रोष प्रदर्शन किया। उन्होंने शहर के चार कांग्रेसी विधायकों राजिंदर बेरी, बावा हैनरी, प्रगट सिंह व सुशील रिंकू को चूड़ियां देने कांग्रेस भवन जाने की कोशिश की लेकिन पुलिस ने उन्हें पहले ही रोक लिया। इस दौरान उनकी पुलिस के साथ जमकर धक्का-मुक्की हुई। करीब एक घंटे चले प्रदर्शन के दौरान खूब हंगामा हुआ। हालांकि पुलिस ने उन्हें कांग्रेस भवन नहीं जाने दिया। उन्होंने पंजाब में गुंडाराज का आरोप लगाते हुए चूड़ियां पुलिस के सामने फेंकी व विधायकों को पहुंचाने की बात कह प्रदर्शन खत्म किया।

भाजपा के महिला विंग ने पहले ही कांग्रेस भवन में प्रदर्शन का ऐलान कर दिया था। जिसे देखते हुए पुलिस ने कांग्रेस भवन की तरफ आने-जाने वाले तमाम रास्ते बंद कर दिए। कांग्रेस भवन से सटे राजिंदर नगर में लोगों को कैद कर दिया गया। कमिश्नरेट पुलिस की तरफ से महिला भाजपाइयों को कांग्रेस भवन जाने से रोकने व मनाने के लिए DCP नरेश डोगरा व ACP हरसिमरत सिंह की ड्यूटी लगाई गई। जो महिलाओं के प्रदर्शन के बीच में जाकर उनसे बातचीत करते रहे। इस दौरान भारी संख्या में महिला पुलिस कर्मचारी भी मौजूद रहीं।

 

source link


Leave a Reply