Latest news
पंजाब में 25 जून से शुरू होगा SIR, 24,453 बीएलओ घर-घर जाकर करेंगे सत्यापन जम्मू-कश्मीर : एक महीने तक बंद रहने के बाद फिर शुरू होगी गुलमर्ग गोंडोला सेवा 8 लोगों की हत्या करने वाले साइको किलर को पुलिस ने किया गिरफ्तार जालंधर वासियों के लिए खुशखबरी ! 112 करोड़ के ओवरब्रिज को मिली मंजूरी जालंधर में चावला मोबाइल शॉप पर फायरिंग , एक आरोपी को लोगों ने किया काबू न्यूयॉर्क घूमने गए परिवार के साथ बड़ा हादसा , 18 वर्षीय युवक की मौ'त भारत के पूर्व प्रधानमंत्री का बेटा साइबर ठगी का शिकार, लगी करोड़ों की चपत जालंधर के इस इलाके में चली गोलियां, मची अफरा तफरी आदमपुर हवाई अड्डे का बदला नाम, केंद्र सरकार ने जारी की नोटिफिकेशन प्रदर्शन के दौरान कॉकरोच जनता पार्टी के संस्थापक अभिजीत दीपके को जड़े थप्पड़

India Living News

Hot News
You are currently viewing बॉलीवुड अभिनेता अक्षय कुमार कोरोना की चपेट में आये , सबसे पहले शुरू की थी शूटिंग
akshay-kumar-covid-19-positive-quarantined-himself-at-home

बॉलीवुड अभिनेता अक्षय कुमार कोरोना की चपेट में आये , सबसे पहले शुरू की थी शूटिंग

एंटरटेनमेंट डेस्क : खतरनाक बीमारी कोरोना वायरस की दूसरी लहर देश में चल रही है। इस दूसरी लहर ने अब तक आमिर खान, आलिया भट्ट, आर माधवन, परेश रावल, कार्तिक आर्यन, रणबीर कपूर, संजय लीला भंसाली, सिद्धांत चतुर्वेदी, बप्पी लहरी, सतीश कौशिक जैसे चर्चित कलाकारों को अपनी जद में ले लिया है। महान क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर भी इस वायरस के संपर्क में आने से अछूते न रह पाए। अब रविवार की सुबह खबर मिली है कि इस वायरस ने खिलाड़ी अभिनेता अक्षय कुमार को भी अपना शिकार बना लिया है।

अक्षय कुमार ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट साझा करके जानकारी दी है कि वह कोरोना वायरस से संक्रमित हो गए हैं। उन्होंने लिखा, ‘मैं सभी को सूचित कर देना चाहता हूं कि इसी सुबह मैं कोरोना वायरस से संक्रमित पाया गया हूं। सभी बातों को ध्यान में रखते हुए मैंने अपने आप को तुरंत आइसोलेट कर लिया गया है। अपने घर पर ही मैं क्वारंटाइन हूं और सभी चिकित्सकीय सावधानियों का ध्यान रख रहा हूं। मैं सभी से अनुरोध करना चाहूंगा कि हाल ही में जो भी मेरे संपर्क में आया हो वह खुद भी जाकर अपना परीक्षण करवा ले। मैं जल्द ही वापस काम पर लौटूंगा।’

source link


Leave a Reply