Latest news
जालंधर में चिकचिक चौक के पास 2 पक्षों की झड़प में एक्टिवा को लगाई आग चीन का Meta को बड़ा झटका, Manus की 2 अरब डॉलर की डील पर लगाई रोक Exit Poll 2026 : पश्चिम बंगाल में किसका बजेगा डंका ? एग्जिट पोल के नतीजे आये सामने शंभू-अंबाला रेलवे ट्रैक पर ब्लास्ट का मामला सुलझा, हथियारों सहित 4 गिरफ्तार पंजाब के शंभू में रेलवे ट्रैक पर धमाका, विस्फोटक लगाने वाले के उड़े चिथड़े पिकनिक पर गए परिवार के साथ हादसा , नाले के तेज बहाव में बह गया मासूम बच्चा पंजाब में अप्रैल के आखिरी दिनों में बरसेंगे बादल, मौसम विभाग का अलर्ट जारी 'आप' पार्टी को छोड़ते ही हरभजन सिंह की Z+ सिक्योरिटी को मान सरकार ने वापस लिया फार्म में लगी भयानक आग, एक साथ जिंदा जली 122 बकरियां राघव चड्ढा को झटका, 2 दिन में 10 लाख लोगों ने इंस्टाग्राम पर किया अनफॉलो

India Living News

Hot News
You are currently viewing जालंधर में कोरोना मामलों में बड़ा उछाल, 7 टीचर्स सहित 76 पॉजिटिव
Big jump in corona cases in Jalandhar, 76 positive including 7 teachers

जालंधर में कोरोना मामलों में बड़ा उछाल, 7 टीचर्स सहित 76 पॉजिटिव

जालंधर ( संदीप ): जालंधर में कोरोना ने रूद्र रूप दिखाना शुरू कर दिया है। महानगर में एक बार फिर कोरोना वायरस संक्रमण के मामलों में बड़ा उछाल आया है। बुधवार को लंबे समय बाद एक साथ 76 लोग कोरोना वायरस पॉजिटिव पाए गए। इनमें करतापुर के चार सहित कुल 7 शिक्षक भी शामिल हैं। ताजा मरीजों के साथ कुल संक्रमितों का आंकड़ा 21,397 तक पहुंच गया है। वहीं, कोरोना संक्रमण से 1 मरीज की मौत भी दर्ज की गई है। इसी के साथ महामारी से जान गंवाने वालों की संख्या 700 तक पहुंच गई है। राहत की बात है कि स्वस्थ होने के बाद 22 मरीजों को सरकारी व गैर-सरकारी अस्पतालों से छुट्टी देकर घर भेजा गया है।

इससे पहले, मंगलवार को शहर स्थित जिमखाना क्लब के कैशियर अमित कुकरेजा और उनकी पत्नी सहित 35 लोगों में कोरोना वायरस संक्रमण की पुष्टि हुई थी। जिमखाना क्लब को पिछले दिनों ही दोबारा सदस्यों के लिए खोला गया था। अब कैशियर के कोरोना वायरस पॉजिटिव आने के बाद क्लब के सदस्यों और पदाधिकारियों में हड़कंप मच गया है।

 

source link


Leave a Reply