Latest news
मंत्री संजीव अरोड़ा की गिरफ्तारी के बाद पंजाब मंत्रिमंडल में फेरबदल:, तीन मंत्रियों को नए विभाग 15 मई से शुरू होगी दिल्ली-लुधियाना फ्लाइट, यात्रियों को होगा खूब फायदा बॉलीवुड अभिनेत्री प्रीति जिंटा ने दरबार साहिब में टेका माथा : लंगर हॉल में की सेवा क्या AI आपकी नौकरी खा जाएगा ? 2026 में सुरक्षित करियर के लिए सीखें ये खास स्किल्स! बड़ी खबर : पंजाब के मंत्री संजीव अरोड़ा को ईडी ने किया गिरफ्तार स्कूटी स्लिप होने से बाप बेटी के ऊपर से गुजरा रोड रोलर, व्यक्ति की दर्दनाक मौत यूआईडीएआई ने पंजाब में आधार सेवाएं बढ़ाई होशियारपुर, गुरदासपुर और जालंधर में नए आधार सेवा केंद्र स्थ... पंजाब : IT सेक्टर कर्मचारी के घर ED की छापेमारी , 9वीं मंजिल से फेंका कैश से भरा बैग पंजाब में ब्लास्ट मामले पर डीजीपी गौरव यादव ने कहा - इसमें ISI का हाथ होने का शक जालंधर के पंजाब नेशनल बैंक में लॉकर से कस्टमर का गोल्ड चोरी हुआ

India Living News

Hot News
You are currently viewing पेट्रोल-डीजल की कीमतों को लेकर जालंधर में कांग्रेस का प्रदर्शन, केंद्र का पुतला फूंक की नारेबाजी

पेट्रोल-डीजल की कीमतों को लेकर जालंधर में कांग्रेस का प्रदर्शन, केंद्र का पुतला फूंक की नारेबाजी

जालंधर ( अनुराग ): पेट्रोल और डीजल की कीमतों में लगातार हो रही वृद्धि के खिलाफ जालंधर के सभी विधानसभा हलकों में कांग्रेसी विधायकों के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया। केंद्र की भाजपा सरकार के खिलाफ प्रदर्शन के तहत विधायक सुशील रिंकू ने 120 फुट रोड पर बाबू जगजीवन राम चौक, विधायक बावा हेनरी के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने दोआबा चौक और विधायक राजेंद्र बेरी और जिला कांग्रेस ने संयुक्त रूप से तहसील कांप्लेक्स के बाहर केंद्र सरकार का पुतला फूंक कर रोष जताया।

विधायकों ने कहा कि कांग्रेस सरकार के कार्यकाल के दौरान जब अंतरराष्ट्रीय स्तर पर तेल की कीमतें आसमान छू रही थी तब भी पेट्रोल और डीजल की कीमतों के रेट काफी कम थे लेकिन अब अंतरराष्ट्रीय स्तर पर तेल की कीमतें कम है लेकिन देश में पेट्रोल और डीजल के रेट कांग्रेस सरकार के समय से करीब डेढ़ गुना ज्यादा हो चुके हैं। कांग्रेस नेताओं ने कहा कि डीजल की कीमतों से किसान-ट्रांसपोर्टर बुरी तरह से प्रभावित हुए हैं और इसका असर सभी प्रोडक्ट की कीमतों में वृद्धि के रूप में सामने आ रहा है।

 

source link


Leave a Reply