Latest news
खड़ी कार में बैठा था 25 साल का युवक, अचानक Airbag खुलने से गई जान पंजाब में मीटर रीडर्स की हड़ताल, घरेलू उपभोक्ताओं की बड़ी परेशानी मोहाली में GYM के अंदर वर्कआउट के दौरान युवक की गई जान , पत्नी भी थी साथ अब पासपोर्ट बनवाना हुआ महंगा, सरकार ने बढ़ाई फीस… जानें नई दरें पंजाब में 25 जून से शुरू होगा SIR, 24,453 बीएलओ घर-घर जाकर करेंगे सत्यापन जम्मू-कश्मीर : एक महीने तक बंद रहने के बाद फिर शुरू होगी गुलमर्ग गोंडोला सेवा 8 लोगों की हत्या करने वाले साइको किलर को पुलिस ने किया गिरफ्तार जालंधर वासियों के लिए खुशखबरी ! 112 करोड़ के ओवरब्रिज को मिली मंजूरी जालंधर में चावला मोबाइल शॉप पर फायरिंग , एक आरोपी को लोगों ने किया काबू न्यूयॉर्क घूमने गए परिवार के साथ बड़ा हादसा , 18 वर्षीय युवक की मौ'त

India Living News

Hot News
You are currently viewing IPL 2021 की नीलामी से पहले अर्जुन तेंदुलकर को झटका, सचिन के बेटे को नहीं मिली मुंबई टीम में जगह
Arjun Tendulkar shocked before IPL 2021 auction, Sachin's son did not get a place in Mumbai team

IPL 2021 की नीलामी से पहले अर्जुन तेंदुलकर को झटका, सचिन के बेटे को नहीं मिली मुंबई टीम में जगह

मुंबई ( अजय ): आईपीएल 2021 की नीलामी से पहले दिग्गज सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन तेंदुलकर को बहुत बड़ा झटका लगा है। उन्हें आगामी विजय हजारे ट्रॉफी के लिए मुंबई की टीम में जगह नहीं मिली है और वे 22 सदस्यीय टीम में जगह बनाने में नाकाम रहे हैं। मुंबई की टीम ने इसी महीने से शुरू होने वाली विजय हजारे एकदिवसीय श्रृंखला के लिए श्रेयस अय्यर को अपना कप्तान बनाया है। 

बता दें कि 21 वर्षीय अर्जुन को इस साल पहली बार किसी सीनियर टीम में शामिल किया गया था। बाएं हाथ के तेज गेंदबाज को सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में मुंबई की टीम ने मौका दिया था। अर्जुन ने इलीट ई लीग ग्रुप मैच से अपना डेब्यू किया और उस मुकाबले में उन्होंने दो ओवर की गेंदबाजी में एक विकेट लेकर 21 रन लुटाए।अर्जुन को विजय हजारे ट्रॉफी के लिए मुंबई ने अपने 100 संभावितों में शामिल जरूर किया था लेकिन अभ्यास मैचों में उनका प्रदर्शन बेहद खराब रहा।

अभ्यास मैचों में उन्होंने टीम डी के लिए चार मुकाबले खेले, लेकिन इनमें उन्होंने गेंद और बल्ले दोनों से खराब प्रदर्शन किया। उन्होंने चार मैचों में चार विकेट चटकाए। जबकि बल्लेबाजी में भी तीन मैचों में वे सिर्फ सात रन ही बना सके।

 

source link


Leave a Reply