Latest news
सुखबीर बादल पर हमले के बाद अमृतसर में पूर्व जत्थेदार रघबीर सिंह के घर के बाहर फायरिंग पटियाला में पिटबुल डॉग के मालिक पर FIR : मकान देखने आए कपल पर किया था हमला पंजाब के पूर्व डिप्‍टी सीएम सुखबीर सिंह बादल पर नांदेड़ में जानलेवा हमला जालंधर में बड़ी वारदात : पत्नी और पिता का मर्डर कर आरोपी फरार स्वतंत्रता दिवस से पहले DGP गौरव यादव ने जिला पुलिस प्रमुखों को पेट्रोलिंग और निगरानी बढ़ाने का दिया... विजिलेंस ने 15 हजार रुपये रिश्वत लेते पटवारी को रंगे हाथ किया गिरफ्तार गोराया में पुल से नीचे गिरी क्रेटा कार, दो लोग घायल जालंधर में SIR प्रक्रिया के पहले चरण का डेटा जारी जालंधर के CP सतिंदर सिंह ने अधिकारियों के साथ की विशेष बैठक और जारी किए सख्त आदेश VIRAL NEWS : 220 करोड़ रुपये खर्च कर कई सर्जरी कराकर युवक बना कुत्ता ? वायरल VIDEO की सच्चाई आई सामन...

India Living News

Hot News
You are currently viewing पुलिस कमिश्नर ने घिनौने अपराध में वांछित आरोपियों की गिरफ़्तारी के लिए ज़िला स्तरीय टास्क फोर्स का किया गठन
Police commissioner constitutes district level task force to arrest wanted accused in heinous crime

पुलिस कमिश्नर ने घिनौने अपराध में वांछित आरोपियों की गिरफ़्तारी के लिए ज़िला स्तरीय टास्क फोर्स का किया गठन

जालंधर : लोगों की शिकायतों का समयबद्ध ढंग से निपटारा करने की ज़रूरत पर ज़ोर देते हुए पुलिस कमिश्नर डा. सुखचैन सिंह गिल ने शनिवार को जालंधर कमिश्नरेट के सभी आधिकारियों को पैंडिंग मामलों का निपटारा निर्धारित समय में यकीनी बनाने के निर्देश दिए।पुलिस लाईनज़ में अपनी पहली अपराध समीक्षा बैठक की अध्यक्षता करते हुए पुलिस कमिश्नर ने सभी एस.एच.ओज़ को व्यवस्था में कुशलता और पारदर्शिता को उत्साहित करने के लिए ‘थाना स्तर’ पर अधिक से अधिक शिकायतों के निपटारे को यकीनी बनाने के लिए कहा।

डा. गिल ने घिनौने अपराधों, विशेषकर एन.डी.पी.एस. एक्ट में पी.ओज़ को गिरफ़्तार करने के लिए एक ज़िला स्तरीय टास्क फोर्स का गठन किया और कहा कि उनकी तरफ से व्यक्तिगत तौर पर साप्ताहिक समीक्षा बैठकों के द्वारा प्रगति की निगरानी की जाएगी।पुलिस कमिश्नर, जिनके साथ डिप्टी पुलिस कमिश्नर गुरमीत सिंह भी मौजूद थे, ने स्पष्ट कहा कि शहर में से नशे के ख़ात्मे के लिए ऐसे अपराधों ख़िलाफ़ ज़ीरो टौलरैंस की नीति अपनाने की ज़रूरत है। उन्होंने आधिकारियों को शहर में सुरक्षा और गश्त बढाकर नशीले पदार्थों का प्रयोग और स्ट्रीट क्राइम विरुद्ध विशेष अभियान चलाने के निर्देश दिए। उन्होंने पुलिस टीमों /पी.सी.आर. स्टाफ को शहर में 24 घंटे गश्त को यकीनी बनाने के आदेश दिए , विशेषकर शापिंग मालज़, बाज़ारों सहित अन्य स्थानों, जहाँ भारी भीड़ होती है। उन्होंने कहा कि सुरक्षा प्रणाली को और ज्यादा जवाबदेह और कुशल बनाने के लिए हर कोशिश की जायेगी।

इस दौरान उन्होंने एस.एच.ओज़. को अपने सम्बन्धित थानों में पड़ी केस प्रापरटीज़ की सूची तैयार करने और उचित कानूनी प्रक्रिया अपना कर उनके निपटारे को यकीनी बनाने के लिए भी कहा। डा. गिल ने एस.एच.ओज़ को नागरिकों की तरफ से पुलिस थानों में से हर शिकायत को दर्ज करने के आदेश दिए और कहा कि इन निर्देशों का पालन न करने वाले आधिकारियों विरुद्ध सख़्त कार्यवाही की जाएगी। उन्होंने आधिकारियों को पोकसो और अपहरण से संबंधित सभी पैंडिंग मामलों का निपटारा करके नतीजात्मक ढंग के साथ काम करने के लिए कहा।

 


Leave a Reply