Skip to content

भाजपा की नई राष्ट्रीय टीम में पंजाब से तीन प्रमुख नेताओं को मिली महत्वपूर्ण जिम्मेदारी

भाजपा की नई राष्ट्रीय टीम में पंजाब से तीन प्रमुख नेताओं को मिली महत्वपूर्ण जिम्मेदारी
Share Facebook X WhatsApp Telegram Email
View in ePaper

पंजाब : पंजाब में 2027 के विधानसभा चुनाव से पहले भाजपा ने संगठन में पंजाब से जुड़े नेताओं को अहम जिम्मेदारियां देकर अपना सियासी आधार मजबूत करने का संकेत दिए हैं। राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन की टीम में ये नेता अहम भूमिका निभाते हुए पंजाब में भाजपा का जनाधार और मजबूत करेंगे।

पार्टी की नई राष्ट्रीय टीम में पंजाब से जुड़े तीन प्रमुख नेताओं तरुण चुघ, सौदान सिंह और मनप्रीत सिंह बादल को महत्वपूर्ण पद मिले हैं। वहीं, आम आदमी पार्टी छोड़कर भाजपा में शामिल हुए राज्यसभा सांसद संदीप पाठक को भी राष्ट्रीय सचिव बनाया गया है।

पूर्व वित्त मंत्री मनप्रीत बादल को राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बनाया गया है। उन्हें भाजपा के प्रमुख सिख चेहरे के तौर पर राष्ट्रीय संगठन में जगह दी गई है। इसे पंजाब में सिख समुदाय के बीच पार्टी की पहुंच बढ़ाने की रणनीति से जोड़कर देखा जा रहा है। मनप्रीत शिअद अध्यक्ष सुखबीर बादल के चचेरे भाई हैं और पंजाब के वित्तमंत्री भी रह चुके हैं।

उधर, अमृतसर से ताल्लुक रखने वाले हिंदू नेता तरुण चुघ को राष्ट्रीय कार्यालय प्रभारी बनाया गया है। वह जून 2026 में मध्य प्रदेश से राज्यसभा के लिए निर्विरोध चुने गए थे। आरएसएस और एबीवीपी से राजनीतिक सफर शुरू करने वाले चुघ भाजपा युवा मोर्चा से भी जुड़े रहे। वह 2017 में राष्ट्रीय सचिव और 2020 में राष्ट्रीय महासचिव बने। विभिन्न राज्यों के प्रभारी के तौर पर भी उन्होंने संगठन में काम किया है।

वहीं, पंजाब से जुड़े वरिष्ठ नेता सौदान सिंह को राष्ट्रीय सह महामंत्री (संगठन) की जिम्मेदारी दी गई है। आरएसएस के प्रचारक रहे सौदान सिंह ने मध्य प्रदेश से संगठनात्मक काम शुरू किया। वह उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड और राजस्थान समेत कई राज्यों में भाजपा संगठन को मजबूत करने में भूमिका निभा चुके हैं। 2020 में उन्हें राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बनाया गया था और पंजाब, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश व चंडीगढ़ का जिम्मा सौंपा गया था।