Skip to content

जालंधर में सफाई कर्मियों की खत्म हुई हड़ताल, सड़कों से हटेगा अब कूड़ा

जालंधर में सफाई कर्मियों की खत्म हुई हड़ताल, सड़कों से हटेगा अब कूड़ा
Share Facebook X WhatsApp Telegram Email
View in ePaper

जालंधर : नगर निगम कर्मियों की हड़ताल के चलते जालंधर में जगह जगह कूड़े के देर लगे थे जिससे लोगों को भारी दिक्कत हो रही थी। वहीं विपक्ष द्वारा भी लगातार कूड़े के ढेर से फैल रही गंदगी को लेकर रोष जताया जा रहा है। ऐसे में आज मेयर विनीत धीर और नगर निगम कमिश्नर संदीप ऋषि के साथ सफाई कर्मियों की बैठक हुई। काफी देर तक चली बैठक के बाद सफाई कर्मचारी यूनियन ने हड़ताल समाप्त करने का फैसला लिया है।

यूनियन के इस फैसले के बाद आज से ही शहर में कूड़ा उठाने का काम दोबारा शुरू कर दिया जाएगा। बैठक के दौरान सफाई कर्मचारियों की मांगों और समस्याओं पर चर्चा की गई। इसके बाद यूनियन ने काम पर लौटने का निर्णय लिया। अब निगम की ओर से शहर में सफाई व्यवस्था को सामान्य करने और जमा कूड़े को जल्द उठाने का काम शुरू किया जाएगा।