Skip to content

वाल्मीकि संगठनों द्वारा पंजाब बंद के आह्वान का जालंधर में दिखा पूरा असर

वाल्मीकि संगठनों द्वारा पंजाब बंद के आह्वान का जालंधर में दिखा पूरा असर
Share Facebook X WhatsApp Telegram Email
View in ePaper

जालंधर : वाल्मीकि संगठनों द्वारा 27 जुलाई को दिए गए पंजाब बंद के आह्वान का असर जालंधर में भी देखने को मिला। शहर के ज्यादातर इलाकों में दुकानदारों ने अपने प्रतिष्ठान बंद रखे। वहीं, कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस ने शहर के प्रमुख स्थानों पर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी।

एसपी आकृषि जैन ने बताया कि वाल्मीकि समाज की ओर से किये गए शांतिपूर्ण प्रदर्शन को देखते हुए शहर में पुलिस बल तैनात किया गया , ताकि किसी प्रकार की अप्रिय घटना न हो।

बता दे वाल्मीकि समाज की मांग है कि बरनाला में सफाई कर्मचारियों पर हुए कथित लाठीचार्ज मामले की निष्पक्ष जांच कराई जाए और दोषी अधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए। वहीँ पुलिस ने लोगों से शांति बनाए रखने और प्रशासन का सहयोग करने की अपील की।