Skip to content

Breaking News

  1. Story 1: जालंधर : पुलिस कमिश्नर सतिंदर सिंह ने जारी किये सख्त आदेश, पढ़े जानकारी
  2. Story 2: दूध हुआ महंगा : अमूल ने बढ़ाए दूध के दाम, जाने नई कीमते
  3. Story 3: संगरूर में पीआरटीसी बस बेकाबू होकर पेड़ से जा टकराई, तीन की मौत
  4. Story 4: जालंधर में टू ब्लेंड कैफे में लाइसेंसी पिस्तौल लेकर बैठे दो युवको पर पुलिस ने की सख्त कार्यवाही
  5. Story 5: पंजाब में धुंध का कहर : एक के बाद एक चार गाड़ियां हुई दुर्घटना का शिकार
  6. Story 6: जालंधर : स्पीड रिकॉर्ड के मालिक के बेटे दिवित औलख की अस्थियां लेकर हरिद्वार पहुंचा परिवार
  7. Story 7: जेल में बंद आप पार्टी के पूर्व मंत्री एवं विधायक लालजीत भुल्लर का इस बार पंजाब विधानसभा चुनाव नहीं लड़ने का एलान
  8. Story 8: दीवाली के मौके पर पटाखा चलाते समय हादसे में 14 वर्षीय किशोर की गई जान
  9. Story 9: तेज़ रफ़्तार कार झुग्गियों में जा घुसी , सो रहे पिता-पुत्री को कुचला
  10. Story 10: बिग बॉस 20 ने रचा नया इतिहास , 60 दिन से पहले 100 करोड़ घंटे का वॉच टाइम पार

जालंधर के सनप्रीत ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को बांधी थी पटियाला शाही पगड़ी

जालंधर के सनप्रीत ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को बांधी थी पटियाला शाही पगड़ी
Share Facebook X WhatsApp Telegram Email
View in ePaper

जालंधर : जालंधर दौरे के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा पहनी गई हरे रंग की पगड़ी खूब चर्चा में है। बता दें कि ये पगड़ी जालंधर के सनप्रीत सिंह ने बांधी थी। बता दे वह इससे पहले भी 2 बार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पगड़ी बांध चुके हैं। सनप्रीत ने बताया कि उन्होंने सिर्फ दो मिनट में प्रधानमंत्री के सिर पर पगड़ी सजा दी। उन्होंने बताया इस पगड़ी का कपड़ा 6 मीटर था और पांच लड़ वाली इस पगड़ी का स्टाइल सेमी-पटियाला था। पगड़ी बंधते ही प्रधानमंत्री को यह पसंद आ गई और वह खुश हो गए।

सनप्रीत ने कहा कि वह प्रधानमंत्री से बात करने के लिए उत्सुक थे लेकिन पगड़ी बांधते समय उनका पूरा ध्यान पगड़ी बांधने पर ही था, इसलिए वह उनसे ज्यादा बात नहीं कर पाए। पगड़ी बांधते समय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उनसे कहा कि इस बार पगड़ी पिछली बार से बेहतर सजानी है। सनप्रीत ने प्रधानमंत्री को पगड़ी बांधने के अनुभव को यादगार बताया। उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री के इतने करीब होना उनके लिए गर्व की बात है।