Skip to content

जालंधर में दो स्कूल बसों के बीच भीषण टक्कर : सड़क किनारे पलटी बस

जालंधर में दो स्कूल बसों के बीच भीषण टक्कर : सड़क किनारे पलटी बस
Share Facebook X WhatsApp Telegram Email
View in ePaper

जालंधर : जालंधर के नकोदर क्षेत्र में आज सुबह दो स्कूल बसों के बीच भीषण टक्कर हो गई। हादसा इतना जबरदस्त था कि एक बस नियंत्रण खोकर सड़क किनारे पलट गई। हालांकि राहत की बात यह रही कि दुर्घटना के समय दोनों बसों में कोई छात्र मौजूद नहीं था, जिससे एक बड़ा हादसा टल गया।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, दोनों बसें अपने-अपने रूट पर निकल चुकी थीं और बच्चों को लेने के लिए जा रही थीं। इसी दौरान दोनों वाहनों की आपस में टक्कर हो गई। टक्कर की तेज आवाज के बाद आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और देखा कि एक बस सड़क किनारे पलटी हुई थी। हादसे में बस के आगे और पीछे के हिस्से को काफी नुकसान पहुंचा है। दुर्घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

इस घटना में सबसे बड़ी राहत की बात यह रही कि बसों में उस समय कोई स्कूली बच्चा सवार नहीं था। अगर बच्चों के मौजूदगी के दौरान यह हादसा होता तो स्थिति गंभीर हो सकती थी। बसें बच्चों को लेने के लिए शुरुआती रूट पर ही थीं, जिसके कारण बड़ा नुकसान होने से बच गया।