Skip to content

CJP PROTEST : संसद मार्च के लिए जा रहे छात्रों को रोकने के लिए पुलिस ने किया लाठीचार्ज

CJP PROTEST : संसद मार्च के लिए जा रहे छात्रों को रोकने के लिए पुलिस ने किया लाठीचार्ज
Share Facebook X WhatsApp Telegram Email
View in ePaper

नेशनल न्यूज़ : NEET पेपर लीक और उसके बाद  NEET अभ्यर्थियों की आत्महत्या की नैतिक जिम्मेदारी लेते हुए केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग पर दिल्ली के जंतर मंतर से बड़ी संख्या में छात्रों ने संसद मार्च किया, जिसे रोकने के लिए दिल्ली पुलिस ने बल प्रयोग किया। इस दौरान पुलिस ने भीड़ को तितर-बितर करने के लिए आंसू गैस के गोले भी छोड़े और लाठीचार्ज किया।

झड़पों के दौरान कई छात्र घायल हुए और कई छात्रों/प्रदर्शनकारियों को पुलिस ने हिरासत में ले लिया। वहीं कई पुलिसकर्मी भी घायल हुए। इस मामले पर संसद के अंदर और बाहर भारी हंगामा हुआ। वहीँ विपक्षी दलों (जैसे कांग्रेस) के नेताओं ने सरकार पर छात्रों की आवाज दबाने और लाठीचार्ज का आरोप लगाया।