Skip to content

सड़क हादसा: डिवाइडर पार कर क्रेटा से भिड़ी बलेनो, एक ही परिवार के चार लोगों की मौत

सड़क हादसा: डिवाइडर पार कर क्रेटा से भिड़ी बलेनो, एक ही परिवार के चार लोगों की मौत
Share Facebook X WhatsApp Telegram Email
View in ePaper

जालंधर : जालंधर-पठानकोट नेशनल हाईवे पर किशनगढ़ के पास सोमवार सुबह करीब साढ़े पांच बजे जोहल ढाबा के नजदीक हुए भीषण सड़क हादसे में एक ही परिवार के चार लोगों की मौत हो गई। दूसरी कार में सवार पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे की सूचना सुबह 5:33 बजे राहगीरों ने दी, जिसके बाद सड़क सुरक्षा फोर्स की टीम सुबह 5:41 बजे मौके पर पहुंची और राहत कार्य शुरू किया।

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार पीबी07 सीए 1510 नंबर की बलेनो कार भोगपुर से जालंधर की ओर जा रही थी। इसी दौरान कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर पार कर विपरीत दिशा में चली गई और जालंधर से पठानकोट जा रही यूपी 21 सीजे 9595 नंबर की क्रेटा कार से आमने-सामने टकरा गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि बलेनो में सवार चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई।

स्थानीय लोगों ने सड़क सुरक्षा फोर्स टीम के पहुंचने से पहले ही सभी घायलों को फोर्टिस अस्पताल पहुंचा दिया।