Skip to content

पंजाब में ब्लास्ट मामले पर डीजीपी गौरव यादव ने कहा - इसमें ISI का हाथ होने का शक

पंजाब में ब्लास्ट मामले पर डीजीपी गौरव यादव ने कहा - इसमें ISI का हाथ होने का शक
Share Facebook X WhatsApp Telegram Email
View in ePaper

पंजाब : पंजाब के जालंधर और अमृतसर में देर रात हुए धमाकों के बाद पुलिस प्रशासन अलर्ट हो गया है। पंजाब के डीजीपी गौरव यादव ने विस्फोट स्थल का दौरा करने के बाद बताया कि यहां दो लो-इंटेंसिटी ब्लास्ट हुए हैं। फोरेंसिक टीम मौके पर मौजूद है और साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं, जबकि जांच टीमें लगातार काम कर रही हैं. उन्होंने कहा कि अभी तक किसी ने इस घटना की जिम्मेदारी नहीं ली है और यह किस तरह के डिवाइस से किया गया, इसकी पुष्टि जांच के बाद ही होगी.

प्रारंभिक तौर पर उन्होंने आशंका जताई कि यह “ऑपरेशन सिंदूर” की वर्षगांठ पर माहौल बिगाड़ने की साजिश हो सकती है और इसके पीछे पाकिस्तान की आईएसआई का हाथ भी हो सकता है, हालांकि इसकी पुष्टि जांच पूरी होने के बाद ही होगी. डीजीपी ने कहा कि पंजाब बॉर्डर स्टेट होने के कारण इसे अस्थिर करने की कोशिश की जाती है, लेकिन किसी भी प्रॉक्सी वॉर को सफल नहीं होने दिया जाएगा

उन्होंने बताया कि कुछ नुकीली चीजें घटनास्थल से मिली हैं, जिससे संकेत मिलता है कि यह इम्प्रोवाइज्ड एक्सप्लोसिव डिवाइस (IED) हो सकता है, हालांकि इसमें तार नहीं मिले हैं. खालिस्तान लिबरेशन आर्मी जैसा कुछ नहीं है. ऐसे किसी ट्रैप में न फंसे.

गौरव यादव ने युवाओं को चेतावनी देते हुए कहा कि कुछ लोग पैसों के लालच में आईएसआई के जाल में फंस जाते हैं, लेकिन उन्हें ऐसे ट्रैप से बचना चाहिए. उन्होंने यह भी कहा कि कुछ तत्व पंजाब को अस्थिर राज्य के रूप में पेश करने की कोशिश कर रहे हैं, लेकिन सुरक्षा एजेंसियां ऐसी हर कोशिश को नाकाम करेंगी और पंजाब की शांति कायम रहेगी.