Skip to content

जालंधर के BSF चौक के पास एक्टिवा में ब्लास्ट , मची अफरा तफरी

जालंधर के BSF चौक के पास एक्टिवा में ब्लास्ट , मची अफरा तफरी
Share Facebook X WhatsApp Telegram Email
View in ePaper

जालंधर : जालंधर से एक बड़ी खबर सामने आई है। जानकारी के अनुसार जालंधर के प्रमुख BSF चौक के पास एक एक्टिवा में अचानक धमाका हो गया, जिसके बाद वाहन में आग लग गई। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, धमाका होते ही एक्टिवा में आग भड़क उठी, जिसे देखकर आसपास के लोग घबरा गए और तुरंत पुलिस को सूचना दी गई। राहत की बात यह रही कि इस घटना में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है।

सूचना मिलते ही पुलिस प्रशासन और फायर ब्रिगेड की टीमें मौके पर पहुंच गईं और आग पर काबू पाने का प्रयास शुरू कर दिया। फिलहाल धमाके के कारणों का पता नहीं चल पाया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है।

फिलहाल धमाके के कारणों का पता नहीं चल पाया है. पुलिस मामले की जांच कर रही है और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है. कुछ के मामूली तौर पर घायल होने की खबर है. पुलिस और बीएसएफ के आला अधिकारी मामले की जांच कर रहे हैं. पुलिस ने इलाके को घेरकर सील कर दिया है. पुलिस अधिकारियों का कहना है कि स्कूटी में आग लगी थी. आग किन कारणों से लगी यह जांच का विषय है. फिलहाल पुलिस की टीम मामले की जांच कर रही है. धमाके की आवाज इतनी जोरदार थी कि यह एक किलोमीटर दूर तक सुनाई दी, जिससे आस-पास रहने वाले लोगों और राहगीरों में दहशत फैल गई.

शुरुआती जांच से पता चलता है कि स्कूटर एक फ़ूड डिलीवरी वर्कर का था, जो एक नियमित डिलीवरी पूरी करने के लिए BSF क्षेत्र में आया था. उसके लौटने के कुछ ही पलों बाद, वाहन में धमाका हो गया. उसे अब पूछताछ के लिए हिरासत में ले लिया गया है, हालांकि उसके परिवार का कहना है कि उसका कोई संदिग्ध बैकग्राउंड नहीं है और वह बस अपना रोज का काम कर रहा था.