Skip to content

शिव ज्योति पब्लिक स्कूल की छात्रा संचिता सोनी ने ज़िले में दूसरा स्थान प्राप्त करके लहराया विद्यालय का परचम

शिव ज्योति पब्लिक स्कूल की छात्रा संचिता सोनी ने ज़िले में दूसरा स्थान प्राप्त करके लहराया विद्यालय का परचम
Share Facebook X WhatsApp Telegram Email
View in ePaper

जालंधर : शिव ज्योति पब्लिक स्कूल के सत्र 2025-26 के दसवीं कक्षा के विद्यार्थियों ने सीबीएसई बोर्ड द्वारा घोषित परीक्षा-परिणामों में शानदार प्रदर्शन किया। प्रतिभाशाली छात्रा संचिता सोनी ने बोर्ड परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन के आधार पर ज़िले में दूसरा स्थान प्राप्त करके विद्यालय को गौरवान्वित किया। संचिता सोनी ने शानदार 99.8% अंक प्राप्त करके विद्यालय में प्रथम स्थान प्राप्त किया। उसने चार विषयों में शत प्रतिशत अंक भी प्राप्त किए। गगनदीप कौर 98% अंकों के साथ दूसरे स्थान पर रही उसने भी दो विषयों में शत प्रतिशत अंक प्राप्त किए। खुशी अरोड़ा ने 97.6% अंकों के साथ तीसरा स्थान प्राप्त करते हुए विद्यालय का नाम रोशन किया। खुशी अरोड़ा ने भी आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस विषय में शत प्रतिशत अंक प्राप्त किए। ● प्रधानाचार्या श्रीमती प्रवीण सैली ने परीक्षार्थियों के शानदार प्रदर्शन के बारे में प्रसन्नता प्रकट करते हुए कहा कि सभी विद्यार्थियों का कड़ा परिश्रम रंग लाया। उन्होंने बताया कि दसवीं के परीक्षा परिणामों में 33 विद्यार्थियों ने 89.5% से अधिक तथा 21 विद्यार्थियों ने 84.5% से 89.4% तक अंक प्राप्त किए। पाँच परीक्षार्थियों ने पंजाबी, मैथेमेटिक्स, सोशल साइंस तथा आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस विषयों में शत-प्रतिशत अंक प्राप्त करके विद्यायल की शोभा बढ़ाई। उन्होंने बोर्ड-परीक्षा में सफलता प्राप्त करने वाले सभी विद्यार्थियों को हार्दिक बधाई दी तथा उनके स्वर्णिम भविष्य के लिए शुभकामनाएँ दीं। ● डॉ. विदुर ज्योति,चेयरमैन ट्रस्ट, डॉ. सुविक्रम ज्योति, चेयरमैन कम मैनेजर, मैनेजिंग कमेटी; जनरल सैक्रेटरी ट्रस्ट, उपप्रधानाचार्या श्रीमती रमनदीप तथा सहायक उपप्रधानाचार्या श्रीमती ममता अरोड़ा ने भी अपने संदेश में सफलता अर्जित करने वाले सभी परीक्षार्थियों , उनके अभिभावकों तथा समस्त स्टाफ़ को हार्दिक बधाई दी।