Skip to content

जालंधर में LPG सिलेंडर की कालाबाजारी के खिलाफ प्रशासन ने जारी की हेल्पलाइन

जालंधर में LPG सिलेंडर की कालाबाजारी के खिलाफ प्रशासन ने जारी की हेल्पलाइन
Share Facebook X WhatsApp Telegram Email
View in ePaper

जालंधर : जालंधर में घरेलू LPG सिलेंडरों की कालाबाजारी को रोकने के लिए जिला प्रशासन ने सख्त कदम उठाए हैं। डिप्टी कमिश्नर डॉ. हिमांशु अग्रवाल ने गैस सिलेंडरों की सप्लाई और वितरण पर नजर रखने के लिए विशेष व्यवस्था लागू की है। इसके तहत प्रशासन ने एक व्हाट्सएप हेल्पलाइन नंबर 9646222555 जारी किया है, जिस पर लोग गैस सिलेंडरों की कालाबाजारी या जमाखोरी से जुड़ी शिकायत दर्ज करवा सकते हैं।

डिप्टी कमिश्नर ने बताया कि मौजूदा हालात को देखते हुए गैस सिलेंडरों की अवैध बिक्री को रोकना प्रशासन की प्राथमिकता है। इसके लिए अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर (जनरल) की अगुवाई में अधिकारियों की एक कमेटी गठित की गई है, जो इस मामले से जुड़ी शिकायतों की निगरानी और कार्रवाई सुनिश्चित करेगी।