Skip to content

Breaking News : बिक्रम मजीठिया को SC से मिली जमानत, बाबा गुरिंदर ढिल्लों ने की थी आज मुलाक़ात

Breaking News : बिक्रम मजीठिया को SC से मिली जमानत, बाबा गुरिंदर ढिल्लों ने की थी आज मुलाक़ात
Share Facebook X WhatsApp Telegram Email
View in ePaper

पंजाब : शिरोमणि अकाली दल के वरिष्ठ नेता बिक्रम सिंह मजीठिया को लेकर अहम खबर सामने आ रही है। बता दें कि आज बिक्रम मजीठिया को सुप्रीम कोर्ट से जमानत मिल गई है।बिक्रम सिंह मजीठिया 25 जून 2025 से नाभा की नई जेल में बंद हैं। विजिलेंस ने बिक्रम को 25 जून को उनके अमृतसर स्थित घर से गिरफ्तार किया था।

बता दे डेरा राधा स्वामी ब्यास प्रमुख बाबा गुरिंदर सिंह ढिल्लों ने आज मजीठिया से करीब आधे घंटे तक मुलाकात की, जिसके बाद उन्होंने पत्रकारों से भी बात की और कहा कि मजीठिया के खिलाफ सभी आरोप झूठे हैं। उन्होंने स्पष्ट किया कि बिक्रम मजीठिया उनके दोस्त और रिश्तेदार हैं। इस दौरान बाबा गुरिंदर ढिल्लों के दर्शन के लिए उनके भक्त भी नाभा जेल के बाहर जमा हो गए।