Skip to content

जालंधर : चाइनीज डोर की चपेट में आने से 9 साल के बच्चे का कटा गला

जालंधर : चाइनीज डोर की चपेट में आने से 9 साल के बच्चे का कटा गला
Share Facebook X WhatsApp Telegram Email
View in ePaper

जालंधर : जालंधर में एक भयानक हादसा सामने आया है, जिसमें साढ़े 9 साल का बच्चा चाइनीज डोर की चपेट में आने से गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना रविवार देर शाम 66 फुट रोड के इको होम सोसाइटी के पास हुई। बच्चा अन्य बच्चों के साथ साइकिल चला रहा था, तभी हवा में लटक रही चाइनीज डोर उसकी गर्दन में फंस गई।

बता दें कि घायल बच्चे को तुरंत पास के अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने करीब डेढ़ घंटे तक ऑपरेशन कर उसकी जान बचाई। हालांकि, डॉक्टरों का कहना है कि अगले 48 घंटे बेहद अहम हैं और फिलहाल बच्चे की हालत गंभीर बनी हुई है। हालत स्थिर होने पर उसे आईसीयू से सामान्य वार्ड में शिफ्ट किया जाएगा।

हादसे की जानकारी देते हुए बच्चे के पिता ने कहा कि चाइनीज डोर तलवार से भी ज्यादा खतरनाक है और उनके बेटे की गर्दन पर ऐसा जख्म हुआ है, जैसे किसी ने तलवार से वॉर किया हो। इस घटना से सबक लेने की जरूरत है।” उन्होंने प्रशासन से मांग की कि ऐसे खतरनाक उत्पादों की बिक्री पर रोक लगाई जाए और जिम्मेदारों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाए।पिता ने इस मामले में पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है और आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।