Skip to content

डेरा राधा स्वामी ब्यास प्रमुख बाबा गुरिंदर सिंह पहुंचे जालंधर, महिंदर के.पी के परिवार से किया दुख सांझा

डेरा राधा स्वामी ब्यास प्रमुख बाबा गुरिंदर सिंह पहुंचे जालंधर, महिंदर के.पी के परिवार से किया दुख सांझा
Share Facebook X WhatsApp Telegram Email
View in ePaper

जालंधर : डेरा राधा स्वामी सत्संग डेरा ब्यास प्रमुख बाबा गुरिंदर सिंह ढिल्लों आज जालंधर पहुंचे। यहां बाबा गुरिंदर सिंह ढिल्लों ने पूर्व सांसद महिंदर सिंह के.पी के बेटे के निधन पर परिवार के साथ दुख सांझा किया। बता दें कि मॉडल टाऊन में माता रानी चौक के पास कैफे डबलशॉट के बाहर बीती रात तेज रफ्तार आ रही क्रेटा और ग्रैंड विटारा की टक्कर के दौरान अकाली नेता एवं पूर्व सांसद मोहिंदर सिंह के.पी के 36 साल के इकलौते बेटे रिची के.पी. की मौत हो गई। बेटे की मौत की खबर मिलते ही परिवार में शोक की लहर दौड़ गई। विभिन्न राजनीतिक दलों के नेता भी महिंदर सिंह केपी के घर पहुंच रहे हैं और परिवार के साथ अपना दुख सांझा कर रहे हैं।