Skip to content

जालंधर में अब ट्रैफिक नियम तोडना पड़ेगा महंगा… इन मुख्य चौराहों पर आज से ई-चालान शुरू

जालंधर में अब ट्रैफिक नियम तोडना पड़ेगा महंगा… इन मुख्य चौराहों पर आज से ई-चालान शुरू
Share Facebook X WhatsApp Telegram Email
View in ePaper

जालंधर : पंजाब के पुलिस महानिदेशक (डी.जी.पी.) गौरव यादव ने सोमवार को जालंधर में इंटेलीजेंट ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम (आई.टी.एम.एस.) के पहले चरण का शुभारंभ किया, जो शहर के ट्रैफिक रेग्युलेशन और निगरानी ढांचे को और मजबूत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। डी.जी.पी. गौरव यादव ने कहा कि एस.ए.एस. नगर के बाद जालंधर इस अत्याधुनिक प्रणाली को लागू करने वाला पंजाब का दूसरा शहर बन गया है। इस अवसर पर उनके साथ पुलिस कमिश्नर धनप्रीत कौर, डिप्टी कमिश्नर डॉ. हिमांशु अग्रवाल और नगर निगम कमिश्नर संदीप ऋषि भी मौजूद थे।

आपको बता दे अब जालंधर में ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन आपको महंगा साबित पड़ सकता है क्योंकि जालंधर पुलिस ने शहर की सड़कों पर हाई-टेक CCTV कैमरों के जरिए वाहनों की निगरानी शुरू कर दी है। बता दें कि आज से शहर में एक नई डिजिटल व्यवस्था शुरू होने जा रही है, जिसके तहत शहर के प्रमुख चौराहों पर लगे 1000 से अधिक सीसीटीवी कैमरे सीधे चालान प्रक्रिया से जुड़े होंगे। इसका सीधा सा मतलब है कि अब यदि कोई वाहन चालक ट्रैफिक नियम तोड़ता है—जैसे रेड लाइट क्रॉस करना, गलत तरीके से गाड़ी चलाना या ओवरस्पीडिंग करना—तो सीधे ई-चालान उसके मोबाइल नंबर पर पहुँच जाएगा। मिली जानकारी अनुसार पी.ए.पी. चौक, बी.एस.एफ. चौक, बी.एम.सी. चौक, गुरु नानक मिशन चौक और नकोदर चौक हाईटैक सी.सी.टी.वी. से लैस कर दिए गए हैं, जहां पर ट्रैफिक नियम तोड़ने वालों को घर बैठे ही चालान पेश होंगे। इन सभी स्थानों पर ट्रैफिक नियम पालन सुनिश्चित करने के लिए जैब्रा लाइन भी स्पष्ट रूप से खींची जा चुकी हैं।

शहरवासियों को चेतावनी देते हुए ट्रैफिक पुलिस ने कहा कि यह सिस्टम पूरी तरह से ऑटोमेटेड है और अब सड़क पर पैट्रोलिंग के बिना भी नियम उल्लंघन को पकड़ा जा सकता है। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि इस नई तकनीक के आने से सड़क पर अनुशासन बढ़ेगा और दुर्घटनाओं की संभावना भी कम होगी।

जालंधर पुलिस ने जनता से अपील की है कि वे यातायात नियमों का पालन करें और सड़क सुरक्षा को प्राथमिकता दें। पुलिस का कहना है कि यह कदम लोगों को परेशान करने के लिए नहीं, बल्कि दुर्घटनाओं को रोकने और ट्रैफिक नियंत्रण को बेहतर बनाने के लिए उठाया गया है। नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ चालान के साथ-साथ ड्राइविंग लाइसेंस निलंबित करने जैसी कड़ी कार्रवाई भी की जाएगी।