Skip to content

ज्ञानी हरप्रीत सिंह बने अकाली दल के नए अध्यक्ष, 5 सदस्यीय समिति ने लगाई मुहर

ज्ञानी हरप्रीत सिंह बने अकाली दल के नए अध्यक्ष, 5 सदस्यीय समिति ने लगाई मुहर
Share Facebook X WhatsApp Telegram Email
View in ePaper

अमृतसर : पंजाब की पंथक राजनीति में अहम बदलाव हुआ है।शिरोमणि अकाली दल ने आज बुर्ज अकाली फूला सिंह में आयोजित विशेष इजलास में अकाल तख्त साहिब के पूर्व जत्थेदार ज्ञानी हरप्रीत सिंह को अपना नया अध्यक्ष घोषित कर दिया है।

ज्ञानी हरप्रीत सिंह का राजनीतिक क्षेत्र में पदार्पण एक नई दिशा की ओर इशारा करता है। लंबे समय तक धार्मिक नेतृत्व में सक्रिय रहने के बाद अब उन्होंने राजनीतिक मंच पर कदम रखा है। पार्टी के डेलीगेट्स ने सर्वसम्मति से उन्हें अध्यक्ष चुनकर साफ कर दिया है कि शिरोमणि अकाली दल (बागी) अब एक नई विचारधारा और नेतृत्व के साथ आगे बढ़ेगा।

इजलास में दूसरा बड़ा निर्णय बीबी सतवंत कौर को लेकर लिया गया, जिन्हें पंथक परिषद की अध्यक्षा चुना गया है। इस कदम को महिलाओं की भागीदारी बढ़ाने और पंथक सिद्धांतों को राजनीतिक एजेंडे में प्राथमिकता देने की दिशा में अहम माना जा रहा है।

सुखबीर बादल के लिए खतरे की घंटी?

यह घटनाक्रम शिरोमणि अकाली दल (बादल) के अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल के लिए एक बड़ा राजनीतिक झटका माना जा रहा है। पार्टी के भीतर लंबे समय से उठ रही बगावती आवाजें अब संगठित रूप ले चुकी हैं। इससे आने वाले विधानसभा चुनावों में पार्टी की रणनीति और जनाधार पर गंभीर असर पड़ सकता है।