Skip to content

जालंधर से बड़ी खबर : पूर्व सांसद सुशील रिंकू व पूर्व विधायक केडी भंडारी को किया गया गिरफ्तार

जालंधर से बड़ी खबर : पूर्व सांसद सुशील रिंकू व पूर्व विधायक केडी भंडारी को किया गया गिरफ्तार
Share Facebook X WhatsApp Telegram Email
View in ePaper

जालंधर : जालंधर से बड़ी खबर सामने आई है। यहां पुलिस ने पूर्व सांसद सुशील रिंकू, नार्थ हलके के पूर्व विधायक केडी भंडारी और भाजपा नेता हरदीप सिंह को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी के दौरान मौके पर जमकर नारेबाजी और हंगामा देखने को मिला। भाजपा कार्यकर्ताओं का आरोप है कि पुलिस ने नेताओं को घसीटकर जबरन हिरासत में लिया।

मिली जानकारी अनुसार शाहकोट की दानामंडी में भाजपा नेताओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की योजनाओं को लेकर जागरूकता कैंप लगाया था। कैंप में केंद्र सरकार की सुविधाओं और योजनाओं के बारे में ग्रामीणों को बताया जा रहा था। जैसे ही कार्यक्रम की शुरुआत हुई, पुलिस की भारी फोर्स मौके पर पहुंच गई और उक्त तीनों नेताओं को हिरासत में ले लिया। इस पर भाजपा समर्थकों ने आम आदमी पार्टी सरकार के खिलाफ जोरदार नारेबाजी शुरू कर दी।