Skip to content

WWE के 'हल्क' का दिल का दौरा पड़ने से हुआ निधन

WWE के 'हल्क' का दिल का दौरा पड़ने से हुआ निधन
Share Facebook X WhatsApp Telegram Email
View in ePaper

वर्ल्‍ड न्यूज़ : वर्ल्ड रेसलिंग एंटरटेनमेंट यानी WWE के सुपरस्टार हल्क होगन (Hulk Hogan) का कार्डियक अरेस्ट के चलते निधन हो गया। वह 71 साल के थे। इस खबर के आने बाद उनके फैंस दुखी हैं। WWE ने एक्स हैंडल पर एक पोस्ट लिखकर इसकी पुष्टि की है।

खबरों की मानें तो गुरुवार की सुबह हल्‍क के घर पर डॉक्‍टर्स को बुलाया गया। वह फ्लोरिडा के क्लियरवॉटर में रहते थे। उनके आवास के बाहर पुलिस और डॉक्‍टर्स मौजूद थे। हल्क होगन को स्ट्रेचर पर एम्बुलेंस में ले जाया गया था। हालांकि, वह बचे नहीं और दुनिया को अलविदा कह दिया। 11 अगस्त 1953 को जॉर्जिया के ऑगस्टा में हल्क होगन का जन्म हुआ था।

हल्क होगन ने 1980 और 1990 के दशक में WWE ( तब WWF हुआ करता था) को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाया। वह अपने लाल-पीली पोशाक, लंबे सुनहरे बाल और हैंडलबार मूंछों के लिए खासे लोकप्रिय रहे। उनका हल्कमेनिया स्लोगन फैंस के बीच बहुत फेमस था।

हल्क होगन ने 6 बार WWE वर्ल्ड हैवीवेट चैंपियनशिप जीती और रेसलमेनिया जैसे बड़े आयोजनों में हिस्सा लिया। रेसलिंग के अलावा हल्क होगन ने फिल्मों और टीवी शो में भी काम किया। हल्क WWE के हॉल ऑफ फेमर भी रच चुके हैं।