Skip to content

Breaking News

  1. Story 1: पंजाब में धुंध का कहर : एक के बाद एक चार गाड़ियां हुई दुर्घटना का शिकार
  2. Story 2: जालंधर : स्पीड रिकॉर्ड के मालिक के बेटे दिवित औलख की अस्थियां लेकर हरिद्वार पहुंचा परिवार
  3. Story 3: जेल में बंद आप पार्टी के पूर्व मंत्री एवं विधायक लालजीत भुल्लर का इस बार पंजाब विधानसभा चुनाव नहीं लड़ने का एलान
  4. Story 4: दीवाली के मौके पर पटाखा चलाते समय हादसे में 14 वर्षीय किशोर की गई जान
  5. Story 5: तेज़ रफ़्तार कार झुग्गियों में जा घुसी , सो रहे पिता-पुत्री को कुचला
  6. Story 6: बिग बॉस 20 ने रचा नया इतिहास , 60 दिन से पहले 100 करोड़ घंटे का वॉच टाइम पार
  7. Story 7: बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन की तबीयत बिगड़ी , रोकनी पड़ी KBC 18 की शूटिंग
  8. Story 8: पंजाबी सिंगर कमल ग्रेवाल को जान से मारने की धमकी मिली !
  9. Story 9: पंजाब के संगरूर में कांग्रेस की इंसाफ रैली’ में पहुंचे राहुल गांधी , प्रधानमंत्री मोदी पर साधा निशाना
  10. Story 10: स्पीड रिकॉर्ड्स के मालिक दिनेश औलख के बेटे दिवित औलख का अंतिम संस्कार हुआ , पहुंचे कई बड़े कलाकार

लुधियाना उपचुनाव के लिए मतदान संपन्न, शाम 7 बजे तक इतने प्रतिशत हुई वोटिंग

लुधियाना उपचुनाव के लिए मतदान संपन्न, शाम 7 बजे तक इतने प्रतिशत हुई वोटिंग
Share Facebook X WhatsApp Telegram Email
View in ePaper

लुधियाना : लुधियाना पश्चिम सीट के उपचुनाव के लिए आज मतदान हुआ। मतदान निर्धारित समयानुसार सुबह 7 बजे शुरू हुआ और शांतिपूर्ण तथा सुचारू रूप से संपन्न हुआ। पंजाब के मुख्य निर्वाचन अधिकारी सिबिन सी ने बताया कि शाम 7:00 बजे तक अपलोड किए गए डेटा के अनुसार, लगभग 51.33% मतदान दर्ज किया गया है। एक नई पहल के अंतर्गत, मतदान डेटा पोलिंग स्टेशन पर प्रिजाइडिंग अधिकारियों द्वारा ईसीआई नेट ऐप पर अपलोड किया गया। उल्लेखनीय है कि मतदान प्रतिशत के ये आंकड़े अनुमानित हैं। निर्वाचन संचालन नियम, 1961 के नियम 49एस के तहत, प्रिजाइडिंग अधिकारियों ने फॉर्म 17सी — जिसमें मतों की वास्तविक गिनती दर्ज होती है — उन उम्मीदवारों के पोलिंग एजेंटों को दिया जो मतदान समाप्ति के समय पोलिंग बूथ पर उपस्थित थे।

[metaslider id=34068]

इन चुनावों के लिए 194 पोलिंग बूथ स्थापित किए गए थे। चुनाव आयोग के हालिया निर्णय के अनुसार, एक बूथ पर अधिकतम 1200 मतदाता रखने की सीमा के चलते 2 अतिरिक्त नए बूथ बनाए गए। प्रत्येक बूथ पर आवश्यक सुविधाओं के अलावा, पहली बार मतदाताओं की सुविधा हेतु 194 पोलिंग स्टेशनों पर मोबाइल जमा करवाने की सुविधा भी प्रदान की गई। एक महिला स्टाफ वाला, एक दिव्यांग स्टाफ वाला और 10 मॉडल पोलिंग स्टेशन भी बनाए गए।

[metaslider id=24944]