Skip to content

भारत-पाक तनाव के बीच SGPC का बड़ा फैसला , सिख जत्था नहीं जाएगा पाकिस्तान

भारत-पाक तनाव के बीच SGPC का बड़ा फैसला , सिख जत्था नहीं जाएगा पाकिस्तान
Share Facebook X WhatsApp Telegram Email
View in ePaper

अमृतसर : भारत और पाकिस्तान के बीच बढ़ते तनाव के चलते शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी (SGPC) ने बड़ा फैसला लिया है। SGPC ने इस साल 29 जून को पाकिस्तान स्थित ऐतिहासिक गुरुद्वारों की यात्रा पर जाने वाले सिख श्रद्धालुओं के जत्थे को रद्द कर दिया है। यह यात्रा हर वर्ष महाराजा रणजीत सिंह की पुण्यतिथि के अवसर पर आयोजित की जाती रही है।

SGPC अध्यक्ष हरजिंदर सिंह धामी ने कहा कि मौजूदा हालातों को देखते हुए श्रद्धालुओं की सुरक्षा को प्राथमिकता देना अनिवार्य था। उन्होंने कहा इस साल इस यात्रा के लिए 200 से अधिक श्रद्धालुओं ने आवेदन किया था और अपने पासपोर्ट वीजा प्रक्रिया के लिए SGPC को सौंप दिए थे। लेकिन सुरक्षा के मद्देनज़र अब यह यात्रा फिलहाल स्थगित कर दी गई है।

[metaslider id=34068]

  [metaslider id=24944]