Annual Fastag Pass : केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने देशभर के वाहन चालकों को बड़ी राहत देते हुए टोल टैक्स को लेकर बड़ा एलान किया है। अब निजी वाहन मालिकों को हर बार टोल प्लाज़ा पर भुगतान करने की ज़रूरत नहीं पड़ेगी, क्योंकि सरकार 15 अगस्त 2025 से एक नई सुविधा शुरू करने जा रही है – FASTag आधारित वार्षिक पास।
3,000 रुपये में मिलेगा सालाना पास
गडकरी ने बताया कि यह नया पास सिर्फ ₹3,000 में उपलब्ध होगा और यह पास एक साल या 200 यात्राओं तक, जो भी पहले पूरा हो, वैध रहेगा। यह सुविधा केवल निजी गाड़ियों जैसे कार, जीप और वैन के लिए ही होगी। इससे यात्रियों को टोल भुगतान की प्रक्रिया से बार-बार गुजरने की ज़रूरत नहीं होगी, जिससे समय की बचत होगी और सफर ज्यादा सहज बन जाएगा।
[metaslider id=34068]टोल प्लाज़ाओं पर भीड़ होगी कम
गडकरी ने सोशल मीडिया पर जानकारी देते हुए कहा कि यह ऐतिहासिक पहल टोल प्लाज़ाओं पर होने वाली भीड़, भुगतान में होने वाली देरी और विवादों को कम करेगी। साथ ही इससे यात्रा का अनुभव तेज़, आसान और तनावमुक्त होगा। इस नई योजना के तहत देशभर के राष्ट्रीय राजमार्गों पर निर्बाध यात्रा संभव हो सकेगी।
[metaslider id=24944]60 किमी के दायरे में रहने वालों को विशेष राहत
यह वार्षिक पास नीति खासतौर पर उन लोगों के लिए फायदेमंद होगी जो टोल प्लाज़ा से 60 किलोमीटर के दायरे में रहते हैं और रोज़ाना सफर करते हैं। अब उन्हें हर बार टोल देने की झंझट से छुटकारा मिलेगा।
ऐसे मिलेगा पास
केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने अपनी पोस्ट में वार्षिक पास को कैसे चालू करें या इसे कैसे रिन्युअल करें इस संबंध में भी जानकारी दी। उन्होंने बताया कि वार्षिक पास को चालू या फिर रिन्यूअल करने लिए जल्द ही राजमार्ग यात्रा एप और NHAI या MoRTH की वेबसाइट्स पर एक अलग लिंक उपलब्ध कराया जाएगा। इस लिंक की मदद से वार्षिक फास्टैग पास चालू किया जा सकता है।