Skip to content

जालंधर कैंट रेलवे स्टेशन पर हादसा, पार्किंग में गिरी क्रेन

जालंधर कैंट रेलवे स्टेशन पर हादसा, पार्किंग में गिरी क्रेन
Share Facebook X WhatsApp Telegram Email
View in ePaper

जालंधर : जालंधर में शनिवार सुबह करीब 11:30 बजे जालंधर कैंट रेलवे स्टेशन की पार्किंग में एक मोबाइल क्रेन, जो पावर क्रेन के हिस्सों को अलग-अलग करके नीचे उतार रही थी, उसमें अचानक “जरकिंग” यानी झटके लगने की समस्या आ गई। इस कारण क्रेन का संतुलन बिगड़ गया। जिससे वाहन पार्किंग में आ गिरा। क्रेन गिरने की आवाज बहुत तेज थी, जिससे पूरे स्टेशन पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

[metaslider id=34068]

क्रेन सीधे पार्किंग में खड़े वाहनों पर जा गिरी। इसमें एक कार सहित लगभग 10 वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए। सौभाग्य से उस समय पार्किंग में कोई व्यक्ति मौजूद नहीं था, इसलिए कोई जान का नुकसान नहीं हुआ। यात्रियों के लिए जो कंटेनर में अस्थायी शौचालय बनाए गए थे, वे भी इस हादसे में क्षतिग्रस्त हो गए। लेकिन राहत की बात ये रही कि उस समय उनमें कोई भी यात्री मौजूद नहीं था।

[metaslider id=24944]

हादसे की खबर मिलते ही कंस्ट्रक्शन कंपनी के अधिकारी, रेलवे के अधिकारी, आरपीएफ और जीआरपी के अफसर तुरंत मौके पर पहुंच गए। उन्होंने स्थिति का मुआयना किया और रिपोर्ट तैयार की।