Skip to content

जालंधर में अखिल भारतीय सेवा निवृत रेलवे कर्मियों की लेखा शाखा का वार्षिक समागम हुआ

जालंधर में अखिल भारतीय सेवा निवृत रेलवे कर्मियों की लेखा शाखा का वार्षिक समागम हुआ
Share Facebook X WhatsApp Telegram Email
View in ePaper

जालंधर : जालंधर में 20 अप्रैल 2025 को अखिल भारतीय सेवा निवृत रेलवे कर्मियों की लेखा शाखा का वार्षिक समागम सुबह 10 बजे रेलवे शाखा कार्यालय जालंधर में श्री गुरचरण सिंह की रहनुमाई में हुआ। सबसे पहले राष्ट्रगान जन गन मन से कार्यक्रम का आगाज़ हुआ। इसके बाद गायत्री मन्त्र का भी जप किया गया। आध्यात्मिक विचारों का भी आदान प्रधान हुआ। इसके बाद रंगा रंग कार्यक्रम किया गया जिसमे भंगड़ा , गीत और कवितायेँ शामिल थी। इस सबका सभी ने खूब आनंद लिया। संघ के सचिव श्री हरचरण सिंह जी ने अप्रैल माह के सदस्यों जिनके जन्मदिन थे उन्हें बधाई दी। अंत में कार्यक्रम में आये सदस्यों और मेहमानों का आभार व्यक्त किया गया व दोपहर के भोजन के बाद समागम की समाप्ति हुई।