Skip to content

जालंधर के सोढल रोड पर स्थित मंदिर में बेअदबी की घटना , पुजारी से की मारपीट

जालंधर के सोढल रोड पर स्थित मंदिर में बेअदबी की घटना , पुजारी से की मारपीट
Share Facebook X WhatsApp Telegram Email
View in ePaper

जालंधर : खबर मिली है कि जालंधर के सोढल रोड स्थित थापरा बगीची मंदिर में बुधवार सुबह बेअदबी की घटना सामने आयी है । मंदिर के पुजारी ने आरोपी को रोकने की कोशिश की तो आरोपी ने पुजारी के साथ मारपीट की।

गौरतलब है कि ये घटना आज (बुधवार) सुबह की है। इस संबंधी जानकारी देते हुए मंदिर के पुजारी ने बताया कि आज सुबह एक हमलावर मंदिर में घुस गया और उसने आते ही गलत हरकतें शुरू कर दी। फिर देखते ही देखते उसने बेअदबी की कोशिश की जब इस दौरान पुजारी ने उसे रोकने की कोशिश की तो आरोपी ने उन पर भी जानलेवा हमला कर दिया। बताया जा रहा है कि आरोपी अपने साथ कोई नुकीली चीज लेकर आया जिससे उसने शनि देव की मुर्ति पर वार कर दिया, जिससे मुर्ति का गर्दन का हिस्सा टूट कर नीचे जमीन पर गिर गया।

घटना की सूचना मिलते ही इलाके के लोग इकट्ठे हो गए, जिसके बाद थाना डिवीजन नंबर 8 की पुलिस को सूचना दी गई। इस दौरान माहौल काफी तनावपूर्ण हो गया। इसके बाद पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए आरोपी काबू कर लिया गया है। इस घटना के बाद इलाका वासियों में भारी रोष पाया जा रहा है।