Skip to content

BREAKING NEWS : पंजाब के जालंधर में भाजपा नेता मनोरंजन कालिया के घर पर हुआ ग्रेनेड अटैक

BREAKING NEWS : पंजाब के जालंधर में भाजपा नेता मनोरंजन कालिया के घर पर हुआ ग्रेनेड अटैक
Share Facebook X WhatsApp Telegram Email
View in ePaper

जालंधर : बड़ी खबर सामने आई है कि पंजाब के जालंधर में भाजपा नेता मनोरंजन कालिया के घर के बाहर धमाका हुआ है। रात करीब एक बजे यह धमाका हुआ। धमाके की सूचना मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंच गई।

प्राप्त जानकारी अनुसार सीसीटीवी की जांच में पता चला है कि एक आरोपी ने ई-रिक्शा से उतर कर ग्रेनेड नुमा चीज से पूर्व मंत्री के घर के अंदर फेंका। जिसके बाद जोरदार ब्लास्ट हो गया। हमले के दौरान जोरदार धमाका हुआ और घर के दरवाजे और खिड़कियां टूट गई। सूचना मिलते ही मौके पर कमिश्नरेट पुलिस के अधिकारियों का तांता लग गया। हालांकि पुलिस अधिकारी ग्रेनेड हमले की पुष्टि नहीं कर रहे हैं। पूर्व मंत्री के घर में ब्लास्ट से काफी नुकसान हुआ है।

भाजपा नेता मनोरंजन कालिया ने बताया कि उन्होंने गड़गड़ाहट की आवाज सुनी। भाजपा नेता ने बताया कि "रात करीब एक बजे धमाका हुआ। मैं सो रहा था, और मुझे लगा कि यह गड़गड़ाहट की आवाज है, बाद में मुझे बताया गया कि विस्फोट हुआ है, इसके बाद मैंने अपने गनमैन को पुलिस स्टेशन भेजा। सीसीटीवी की जांच की गई। सीसीटीवी की जांच में पता चला कि एक शख्स ई-रिक्शा से आया, उसने हैंड-ग्रेनेड नुमा चीज का लीवर निकाला और घर में फेंक दिया। जिसके बाद जोरदार धमाका हुआ।